Share Market Outlook: बंपर तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Share Market: फिलहाल अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के चलते हॉर्मज स्ट्रेट खुला हुआ है, जिससे कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बना हुआ है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (कॉनसेप्ट फोटो)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज सोमवार से शुरू होने वाला यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, एफआईआई की चाल, कच्चे तेल की कीमत और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अपडेट से बाजार का रुझान तय होगा। इस हफ्ते से नतीजों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान 9 जुलाई को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए जाएंगे। यह तिमाही नतीजे जारी करने वाली पहली बड़ी कंपनियों में से एक होगी।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और कच्चे तेल अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के चलते हॉर्मज स्ट्रेट खुला हुआ है, जिससे कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बना हुआ है।
विदेशी निवेशकों पर रहेगी नजर
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) इस हफ्ते बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बीते हफ्ते वे करीब 4,000 करोड़ रुपये की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे, लेकिन शुक्रवार के कारोबारी सत्र में उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया। 29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाला कारोबारी हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए मुनाफेवाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,763.91 और निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,270.85 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
सेविंग पर संकट, EPFO के नए नियमों को लेकर खड़े हो रहे गंभीर सवाल; बुढ़़ापे की सुरक्षा से भी समझौता
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Savings Schemes: PPF, सुकन्या या SCSS? जानिए कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
बीते हफ्ते लार्जकैप में रही तेजी
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 394.80 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,190.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 384.75 अंक या 2.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,175.10 पर था। इस दौरान सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी (7.81 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (3.11 प्रतिशत) में देखी गई।
इसके बाद निफ्टी हेल्थकेयर (2.99 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.89 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.37 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.23) और निफ्टी सर्विसेज (1.23 प्रतिशत) की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ, निफ्टी पीएसयू बैंक (2.65 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.16 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.38 प्रतिशत) की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
यह भी पढ़ें: Explainer: कभी मुंबई के BSE को टक्कर देता था कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज, एक स्कैम ने कैसे मिटा दिया साम्राज्य?
शुक्रवार कौ कैसा रहा बाजार?
हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 3 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 376.23 अंक या 0.49 प्रतिशत उछाल के साथ 7,878.35 पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 124.80 अंक या 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,300.50 पर बना रहा। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। मार्केट खुलते ही मशहूर टेक कंपनियों इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।
