-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Latest Update
8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जनवरी 2026 की डेडलाइन होगी मिस
- Written By: अपूर्वा नायक
8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। अब ये चर्चा तेज हो रही हैं कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने में अभी और भी ज्यादा समय लग सकता है। पहले इसके जनवरी 2026 में लागू होने की उम्मीद थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
देश के 1 करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि इसके लागू होने में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस आयोग के माध्यम से उनकी सैलरी, पेंशन और अलाउंसेस में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये आयोग जनवरी 2026 में लागू हो पाएगा या नहीं?
मीडिया की कुछ रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की शुरुआत तय तारीख से टल सकती है। आपको बता दें कि 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में बना था, लेकिन इसकी सिफारिश जनवरी 2016 में लागू की गई थी। अब जून 2025 तक भी अगर नए आयोग के टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस यानी टीओआर यानी अधिकार और दिशा तय नहीं हुए हैं, तो जनवरी 2026 तक इसके लागू होने की उम्मीद काफी कम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसका इंप्लीमेंटेशन साल 2026 के आखिर या फिर साल 2027 की शुरुआत तक के लिए टल सकता है।
सैलरी स्ट्रक्टर में कौन सा बदलाव संभव?
7वें वेतन आयोग ने फिर से इसका खेल पलट दिया है। इसमें 24 लेवल का पे मैट्रिक्स लॉन्च किया गया था, जिससे हर लेवल की सैलरी को खास तरीके से तय किया जाता है। इसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जो बेसिक सैलरी में बढ़त का प्रमुख आधार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
क्यों हैं 8वें वेतन आयोग से इतनी उम्मीद?
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एक्सपर्टस का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर 2.5 से 2.8 के बीच में हो सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि मौजूदा बेसिक पे में उसी रेश्यो से बढ़त की जा सकती हैं। हालांकि जब तक आयोग का गठन नहीं होता है, तब तक कुछ ही कह पाना काफी मुश्किल होगा।
वेदांता के शेयरहोल्डर्स को मिलेगी गुड न्यूज, जल्द मिल सकता है भारी भरकम डिविडेंड
कर्मचारियों का इंतजार होगा और भी लंबा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक 8वें वेतन आयोग की रूपरेखा ही तैयार नहीं हुई है, तो जनवरी 2026 से इसका लागू होना काफी मुश्किल लग सकता है। सरकार की ओर से इसको लेकर कोई मजबूत अपडेट नहीं आया है, लेकिन ये चर्चा जरूर है कि कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स की डिमांड लगातार सरकार तक पहुंच रही हैं। अब ये देखना होगा कि सरकार इस दिशा में कब अगला कदम उठा सकती है।
8th pay commission latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PM4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
Jul 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














