-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 32 Airports In The Country Closed For Civilian Flights Till May 15
भारत पाक जंग के हालात के बीच देश के 32 एयरपोर्ट्स को किया बंद, नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बीच में एविएशन सेक्टर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि डीजीसीए ने सुरक्षा कारणों से देश के 32 एयरपोर्ट्स को सामान्य यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच में देश के नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा भी भारत सरकार के कंधों पर हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने देश के 32 एयरपोर्ट्स को सिविलियन्स के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। खबर आ रही है कि श्रीनगर और चंडीगढ़ समेत देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ एयरपोर्ट्स को 15 मई के लिए बंद किया है।
इन एयरलाइंस ने बयान दिया है कि 15 मई तक एयरपोर्ट्स को टेंपररी तौर पर बंद रखने के कारण फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई है। सूत्रों ने कहा है कि 15 मई की सुबह 5.29 मिनट तक कम से कम 32 एयरपोर्ट्स को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
एअर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि कई एयरपोर्ट्स के बंद रहने के बारे में एविएशन ऑफिसर्स के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़,लेह, जोधपुर,भुज, जामनगर और राजकोट के लिए कंपनी की उड़ानें 15 मई को सुबह 5:29 मिनट तक रद्द की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
पैसेंजर्स को वापस मिलेगा फ्लाइट कैंसिल करने के पैसे
इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैलिड टिकट रखने वाले कंज्यूमर्स को रिशेड्यूलिंग फीस पर एक बार फिर डिस्काउंट मिल सकता है या फिर पैसे रिफंड मिलने की भी उम्मीद जतायी जा रही है। एविएशन सेक्टर की इंडिगो ने पोस्ट किया है कि ऑफिसर्स के लेटेस्ट ऑर्डर्स के अनुसार, 15 मई को सुबह 5.29 मिनट तक 10 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है, क्योंकि एयरपोर्ट्स टेंपररी तौर पर बंद रहने वाले हैं। पटना से चंडीगढ़ और गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को भी फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हुई। सुबह 9.15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई6394 चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भर सकी।
फ्लाइट्स के कार्यक्रम और सिक्योरिटी चेक टाइमिंग पर असर
देश की राजधानी में देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी आईजीआईए ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेटिंग सिस्टम नॉर्मल है। हालांकि, एविएशन सेक्टर की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के कार्यक्रम और सिक्योरिटी चेक टाइमिंग पर असर पड़ा है।
इन एयरपोर्ट्स को नागरिक उड़ानों के लिए बंद किया
प्रभावित एयरपोर्ट में हलवारा, हिंडन, जम्मू, जैसलमेर, जामनगर, आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली यानी भुंतर और लेह हैं।
एविएशन रेग्यूलेटर डीजीसीए के अनुसार, लुधियाना, सरसावा, शिमला, श्रीनगर, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), थोइस और उत्तरलाई को भी नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।
32 airports in the country closed for civilian flights till may 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














