- Hindi News »
- Business »
- 3 Crore People Got Employment In Two Years Women Also Increased Their Share Report
दो साल में 3 करोड़ लोगों को मिला रोजगार, महिलाओं ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; रिपोर्ट में दावा
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार वृद्धि में शहरी क्षेत्रों की अहम भूमिका रही है। इसका कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी इलाकों में बेहतर कमाई है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देश में कोरोना काल के दौरान 2020-21 में लगभग 2.28 करोड़ नौकरियां जाने के बाद पिछले दो वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 3.06 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। इस अवधी के दौरान काम करने वाली आबादी के मुकाबले रोजगार में दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी रही। वहीं रोजगार में महिलाओं की हालत में भी काफी सुधार हुआ है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में हर साल 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला। यह सामान्य वर्ष में बड़ी वृद्धि है। कोरोना काल के बाद सुधार वाले वित्त वर्ष 2021-22 में सिर्फ 1.25 करोड़ रोजगार पैदा हुआ था।
दो वित्त वर्षों के दौरान मिले 3.06 करोड़ रोजगार में महिलाओं की संख्या 1.28 करोड़ या 42 प्रतिशत है। इनमें 2023-24 में सृजित कुल 1.52 करोड़ रोजगार में 78 लाख महिलाओं को रोजगार मिला है। जबकि 2024-25 में मिले 1.54 करोड़ रोजगार में महिलाओं की संख्या 50 लाख रही। इन दो वित्त वर्षों के दौरान कामकाजी आबादी की संख्या में 4.14 करोड़ का इजाफा हुआ है।
कृषि क्षेत्र के रोजगार में कमी
कम सैलरी और ज्यादा मेहनत को देखते हुए कृषि क्षेत्र से लोगों का पलायन जारी है। वित्त वर्ष 2022-23 में कृषि क्षेत्र में 1.1 करोड़ रोजगार बंद हुए। 2023-24 में 10 लाख से भी कम रोजगार मिला, लेकिन 2024-25 में फिर 23 लाख लोग कृषि क्षेत्र को छोड़कर बाहर निकल गए। इसके उलट 2022-23 में गैर-कृषि रोजगार 1.28 करोड़, 2023-24 में 1.44 करोड़ और 2024-25 में 1.77 करोड़ की बढ़ा है। इस तरह गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार की संख्या 2021-22 के 23.8 करोड़ के मुकाबले 2024-25 में 28.3 करोड़ हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
रोजगार वृद्धि में शहरी क्षेत्रों की अहम भूमिका
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार वृद्धि में शहरी क्षेत्रों की अहम भूमिका रही है। इसका कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी इलाकों में बेहतर कमाई है। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में पैद हुए कुल रोजगार में शहरी क्षेत्र की हिस्सेदारी 48 प्रतिशत रही। 2024-25 में यह बढ़कर 65 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं, शहरी भारत में कामकाजी की आबादी की संख्या 36 प्रतिशत है।
भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के रेवेन्यू में 6-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान, ICRA ने रिपोर्ट की जारी
केबल ऑपरेटरों की नौकरी में भारी कटौती
इसके अलावा केबल ऑपरेटरों की नौकरी में भी भारी कमी देखने को मिली है। ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) और ईवाई इंडिया की एक ज्वॉइंट रिपोर्ट के अनुसार, भुगतान आधारित केबल टीवी कनेक्शन वालें घरों की संख्या साल 2018 के मुकाबले 2024 में 4 करोड़ घटकर 11.1 करोड़ रह गई है। इस संख्या के आधार पर स्थानीय केबल संचालकों ने संभावित रूप से 1.14 लाख से 1.95 लाख तक रोजगार में कटौती कर दी। 2018 से 2024 के बीच 31 प्रतिशत रोजगार की कमी देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में टीवी कनेक्शनों की संख्या 15.1 करोड़ थी, जो कि अब 2024 में घटकर 11.1 करोड़ पर पहुंच गई है।
3 crore people got employment in two years women also increased their share report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMअकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














