बिहार चुनाव में महिलाओं ने भी मारी खूब बाजी, सबसे अधिक NDA उम्मीदवार जीतीं, जातियों का भी जानें हाल
Bihar Elections Result: बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एनडीए को बहुमत मिला है। कुछ चौंकाने वाले आंकड़ों आए हैं। ये आंकड़े महिला उम्मीदवारों की जीत को लेकर हैं।
- Written By: रंजन कुमार
मैथिली ठाकुर और नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया
Bihar Elections Result Updates: बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। कुछ दिनों में ही राज्य सरकार का नए सिरे से गठन होगा। इस बार चुनाव में महिलाओं ने जमकर मतदान किया। मतदान में भागीदारी बढ़ने के साथ-साथ विधानसभा में भी भागीदारी बढ़ गई। प्रदेश में कुल 28 महिला उम्मीदवार जीती हैं। इनमें सबसे कम उम्र की विधायक बनने वाली मैथिली ठाकुर होंगी।
इनमें से 25 विजेता महिला उम्मीदवार सिर्फ NDA की हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 10 बीजेपी, 9 जदयू, 3 LJP, 2 HAM, एक RLM की महिला प्रत्याशी जीती हैं। दूसरी ओर राजद की 3 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत लिया। पिछली बार बिहार में 25 महिलाओं ने सफलता हासिल की थी।
किस जाति के कितने प्रत्याशी जीते?
प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कुल 32 राजपूत उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार 28 यादव, 26 वैश्य, 25 कुर्मी, 23 कुशवाहा, 23 भूमिहार, 14 ब्राह्मण और 36 दलित प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की है। इनमें से अलग-अलग जातियों की महिला उम्मीदवार भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
NDA के 15 यादव उम्मीदवार सफल
यादव उम्मीदवारों की बात की जाए तो NDA ने 23 यादवों को मैदान में उतारा था। इनमें से 15 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली। बीजेपी के 8 में से 5, जदयू के 10 में से 8, लोजपा आरवी के 5 में से 2 यादव उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
10 मुस्लिम नेताओं ने जीती बाजी
बिहार में आजादी के बाद से 18 बार हुए विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे कम 10 मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं। इनमें से 5 विधायक ओवैसी की पार्टी AIMIM से हैं। राजद ने 18 मुसलमानों को टिकट दिया था। इनमें से सिर्फ 3 उम्मीदवार जीत हासिल कर सके। कांग्रेस ने 10 मुसलमानों को टिकट दिया। इसमें से दो ने ही जीत हासिल की। जदयू से जमा खान ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: बिहार में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा, RJD-JDU किसके लिए है ये गुड न्यूज?
15 जिलों में महागठबंधन को एक भी सीट नहीं
बिहार चुनाव परिणाम के सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि इस बार महागठबंधन को 15 जिलों में एक भी सीट नहीं मिली। इसके अतिरिक्त एनडीए ने एससी-एसटी की 40 सीटों में से 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। जो यह दर्शाता है कि एससी-एसटी पर भी एनडीए की धाक बढ़ी है।
