-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Will Kanhaiyas Padyatra Have Any Impact On Tejashwi Unemployment Poll Plank
कन्हैया कुमार तेजस्वी के सियासी भविष्य के लिए खतरा! नीतीश के खिलाफ कांग्रेस की यात्रा से RJD क्यों परेशान?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राज्य में बड़े पैमाने पर पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर युवा वोट बैंक तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

कन्हैया कुमार तेजस्वी के सियासी भविष्य के लिए खतरा! नीतीश के खिलाफ कांग्रेस की यात्रा से RJD क्यों परेशान?
पटना: बिहार में इस साल चुनाव होना है। इससे पहले राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्रीय दलों के सहारे अटकी कांग्रेस भी इस बार ब्हार में एक्टिव नजर आ रही है। पिछले पांच साल में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने बिहार में बेरोजगारी के मुद्दे को जिंदा रखने की जोरदार कोशिश की। बिहार सरकार के हालिया बजट में भी युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया और सरकार ने बिहार के युवाओं के लिए 12 लाख सरकारी नौकरियां देने तथा 34 लाख से ज्यादा स्वरोजगार के मौके बनाने का वादा किया था।
वहीं इस मुद्दे को विपक्ष भी जोर-शोर से उठा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे। इस बीच अब कांग्रेस ने नौकरी दो और पलायन रोको यात्रा निकाली, जिसके बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है।
बिहार में तेजस्वी बनाम कन्हैया
बिहार के राजनीतिक हलकों में ये सभी को पता है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार की सियासत में कन्हैया कुमार की एंट्री के समर्थन में नहीं थे, जैसा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी देखा गया था, जब कन्हैया कुमार ने सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
आरजेडी में बेचैनी
कन्हैया कुमार तथा तेजस्वी यादव की राजनीतिक शैली एक दूसरे से बिल्कुल उलट है क्योंकि कन्हैया कुमार जो जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ (JNSU) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, वो एक शानदार वक्ता हैं। जाहिर तौर पर लालू प्रसाद ने सियासत में कन्हैया की एंट्री को तेजस्वी यादव के लिए राजनीतिक खतरे के तौर पर देखा। हालांकि अब कन्हैया उनके सहयोगी दल कांग्रेस से हैं। फिर भी सियासी गलियारों में RJD के बेचैनी की चर्चा है।
कन्हैया कुमार हिरासत में
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कन्हैया कुमार के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और बिहार राज्य के अध्यक्ष गरीबदास को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान 30 से ज्यादा कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में लिए गए।
Will kanhaiyas padyatra have any impact on tejashwi unemployment poll plank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














