Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के उलार सूर्य मंदिर में छठ महापर्व की धूम, भक्तों ने लिया सूर्य देव का आशीर्वाद

Chhath Puja 2025: बिहार के उलार सूर्य मंदिर में छठ महापर्व की खास रौनक देखने को मिली। भक्त सूर्य देव की अराधना और कुंड में स्नान कर आस्था और श्रद्धा कर रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 26, 2025 | 05:41 PM

छठ पूजा 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडियाा)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhath Puja 2025 Bihar: 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस मौके पर बिहार से लेकर हर जगह इसकी रौनक छाई हुई है। वहीं इस पर्व के दूसरे दिन यानी खरना पर बिहार के दुल्हिनबाजार प्रखंड में स्थित उलार सूर्य मंदिर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश के 12 प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में शामिल इस ऐतिहासिक मंदिर में भक्त सूर्य भगवान की आराधना के लिए पहुंच रहे हैं।

दरअसल, उलार सूर्य मंदिर दुल्हिनबाजार मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दक्षिण में राज्य की मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। मंदिर प्रशासन ने छठ के अवसर पर पूरी तैयारी कर रखी है। मेडिकल कैंप, सुरक्षा बलों की तैनाती और जल निकासी की व्यवस्थित व्यवस्था की गई है, ताकि भक्त बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।

छठ महापर्व पर भक्तों ने किया कुंड में स्नान

भक्त यहां कुंड में स्नान करते हैं और संध्याकाल में सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर इकट्ठा होते हैं। मंदिर के महंत अवध बिहार दास ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब को ऋषि-मुनियों के श्राप के कारण कुष्ठ रोग हो गया था। उन्होंने देवताओं से उपाय पूछा, तब उन्हें सूर्य उपासना का मार्गदर्शन मिला। साम्ब ने उलार सरोवर में सवा महीने तक तपस्या और स्नान किया, जिससे भगवान सूर्य प्रसन्न हुए और उन्हें रोग मुक्ति प्रदान की।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा के फैसले पर सियासी घमासान, बाजार बंदी के खिलाफ सांसद का विरोध; किसानों-व्यापारियों पर असर की चेतावनी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

छत्रपति  संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित

भक्तों का कहना है कि इस मंदिर में संतान सुख, रोग मुक्ति और मनोकामना पूर्ण होती है। एक भक्त ने बताया कि उन्हें संतान सुख इसी मंदिर से प्राप्त हुआ और वे दोबारा छठ पर्व मनाने के लिए आए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: “सरकार आते ही वक्फ अधिनियम कूड़ेदान में फेंक देंगे,” तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना

क्यों प्रसिद्ध है उलार सूर्य मंदिर

उलार सूर्य मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा का प्रतीक भी है। यहां की मिट्टी और पानी में औषधीय गुण माने जाते हैं, जिससे त्वचा संबंधी रोगों से राहत मिलती है। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग इस मंदिर में स्नान और पूजा के लिए आते हैं। आपको बता दें, छठ महापर्व के समय उलार सूर्य मंदिर में भक्तों की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व एक साथ देखने को मिलता है। यह मंदिर केवल पूजा का केंद्र नहीं बल्कि बिहार की परंपरा और लोक विश्वास का जीवंत उदाहरण है।

 

Ular sun temple in bihar chhath festival crowds of devotees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 05:41 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Chhath Puja
  • Latest Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.