Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘छठी मैया’ की भक्ति में डूबीं मनीषा रानी, माथे पर सिंदूर-साड़ी में दिखीं खूबसूरत, फैंस हुए दीवाने

Chhath Puja 2025: पूरे देशभर में छठ महापर्व की धूम देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर मनीषा रानी ने पारंपरिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की। जिसमें माथे पर सिंदूर और साड़ी में सजी-धजी दिख

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 26, 2025 | 04:26 PM

मनीषा रानी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manisha Rani Chhath Puja Look: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा रानी इन दिनों अपने छठ पूजा लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मना रही हैं। इस पवित्र पर्व की शुरुआत उन्होंने ‘नहाय-खाय’ से की और अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर एक पारंपरिक और खूबसूरत झलक पेश की।

मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छठ पूजा की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह ग्रीन और ऑरेंज साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। समुद्र किनारे उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना की, जहां सूर्य देवता को अर्घ्य देते हुए उनकी श्रद्धा और चेहरे की चमक साफ झलक रही थी। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “बिहार के लोगों के लिए ये सिर्फ त्योहार नहीं, इमोशन है…” उनके इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

छठ पूजा पर मनीषा रानी का छाया पारंपरिक अंदाज

इस मौके पर मनीषा रानी का लुक काफी चर्चित रहा। उन्होंने माथे पर सिंदूर, पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी, मैचिंग चूड़ियां और ग्लोसी मेकअप के साथ अपना छठ लुक पूरा किया। सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए वह एकदम दुल्हन जैसी सुंदर लग रही थीं। उनकी मुस्कान और पारंपरिक साज-सज्जा ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से बनाई पहचान

बात करें मनीषा रानी के करियर की तो उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से मिली थी। शो में उनके चुलबुले स्वभाव, मज़ेदार बातों और गेम स्ट्रैटेजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उन्हें ‘झलक दिखला जा 11’ में भी हिस्सा लेने का मौका मिला और उन्होंने अपनी मेहनत से उस शो की ट्रॉफी अपने नाम की।

मनीषा रानी आज टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो न सिर्फ अपनी प्रतिभा बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए भी जानी जाती हैं। उनका ये छठ पूजा लुक लोगों को काफी पसंद आया। साथ ही फैंस के लिए उनकी ये तस्वीरें सिर्फ फेस्टिव पोस्ट नहीं, बल्कि संस्कृति और श्रद्धा का सुंदर संगम हैं।

Manisha rani chhath puja look 2025 share on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 03:38 PM

Topics:  

  • Chhath Puja
  • Entertainment News
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

छठ पूजा पर अनुराधा पौडवाल का ‘उग हे सूरज देव’ ने फिर से मचाई धूम, यूट्यूब पर मिले 285 मिलियन व्यूज

2

सलमान खान के बयान से भड़का पाकिस्तान, ‘बलूचिस्तान’ का नाम अलग लेने पर लगाया आतंकवाद का आरोप!

3

तैमूर और जेह संग मस्ती में डूबीं करीना कपूर, बिकिनी लुक में शेयर की गॉर्जियस सेल्फी

4

लंच के वक्त अचानक गिरे सतीश शाह, 30 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस; मैनेजर ने बताया कैसे हुआ निधन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.