- Hindi News »
- Bihar »
- Turmoil Over Waqf Law Rjd Leaders Manoj Jha And Faiz Ahmed Challenge It In Supreme Court
वक्फ कानून को लेकर बिहार की सियासत में उबाल, RJD नेता मनोज झा और फैज अहमद इसे सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन चुका है, लेकिन इसके खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का विरोध कम होता नहीं दिख रहा। सुप्रीम कोर्ट में एक के बाद एक याचिकाएं दाखिल हो रही हैं जो बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभाव डालेगा।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

मनोज झा और फैज अहमद, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को लेकर देशभर की सियासत में उबाल है। अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। राज्यसभा सांसद मनोज झा और पार्टी नेता फैज अहमद सोमवार, 07 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे। उनका तर्क है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन पर गहरा असर डाल सकता है और मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट करता है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद भी 04 अप्रैल को इस विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुके हैं। उनकी याचिका में कहा गया है कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), 25 (धार्मिक स्वतंत्रता), 26 (धार्मिक मामलों का प्रबंधन), 29 (अल्पसंख्यक अधिकार) और 300A (संपत्ति का अधिकार) का उल्लंघन करता है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों को सीमित करता है, जो अन्य धार्मिक न्यासों पर लागू नहीं होते।
विपक्ष की एकजुटता, लेकिन कुछ दलों की चुप्पी
विधेयक के खिलाफ कांग्रेस, आरजेडी, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी और कई संगठनों ने कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं। वहीं, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे एनजीओ ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स’ ने भी इस विधेयक को चुनौती दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी अब इस मुद्दे पर कोर्ट नहीं जाएगी। उन्होंने इसे ‘फाइल क्लोज’ करार देते हुए विधेयक को एक ‘व्यापारिक सौदा’ बताया, न कि अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए उठाया गया कदम।
राष्ट्रपति की मंजूरी और प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया
इस विवाद के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक 2025 को अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही ये दोनों विधेयक अब कानून बन चुके हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक “ऐतिहासिक पल” बताया और कहा कि यह कानून उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो अब तक वंचित और हाशिये पर रहे हैं।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विधेयक के मुख्य प्रावधान
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी और आधुनिक बनाना है। इसमें तकनीक के उपयोग से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाना, विवादों के समाधान में तेजी लाना और संपत्ति के दुरुपयोग को रोकना शामिल है। यह विधेयक वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करता है और 1923 के मुस्लिम वक्फ अधिनियम को पूरी तरह निरस्त करता है।
Turmoil over waqf law rjd leaders manoj jha and faiz ahmed challenge it in supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













