Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना के बिहटा में ट्रक से टक्कर में ऑटो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की दर्दनाक मौत; तीन घायल

Patna Road Accident: परिवार के सभी सदस्य मनेर में उर्स मेला घूमने गए थे। सुबह के वक्त सभी एक ऑटो से वापस लौट रहे थे। तब ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 01, 2026 | 08:26 AM

पटना के बिहटा में सड़क हादसा (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और भोजपुर जिले के रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार के सभी लोग मनेर में उर्स मेला देखने गए थे। रविवार सुबह वे एक ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

5 की मौत, 3 घायल

सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि कुछ शव ऑटो में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठंडी हवाओं के साथ बारिश! यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक अलर्ट जारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

नीतीश सरकार ने NEET रेप केस की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी बोले- पारदर्शी और न्‍यायपूर्ण जांच जरूर

गांव ने मोड़ा मुंह…बेटियों ने निभाया फर्ज, मां की अर्थी को दिया कंधा और खुद दी मुखाग्नि- VIDEO

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ा प्रतिबंध, देखें गाइडलाइन्स

लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की

पटना पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, चार गोलियों से दहला इलाका, CCTV खंगाल रही पुलिस

इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच (अनुसंधान) शुरू कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू लदे ट्रक अक्सर लापरवाही से और तेज रफ्तार में चलाए जाते हैं, जिस वजह से इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Truck hit auto in bihta five people dead three injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 08:07 AM

Topics:  

  • Bihar
  • patna
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.