Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार

Mother And Two Children Died In Indore Accident: इंदौर में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मां और 2 बच्चों की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 18, 2026 | 03:13 PM

हादसे में जान गंवाने वाले मासूम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Road Accident: इंदौर के हाईलिंक सिटी बायपास के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कलारिया निवासी अशोक देवड़ा अपनी पत्नी अनीता देवड़ा (30 साल), दो वर्षीय बेटी संतोषी और एक वर्षीय बेटे रोहन के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही वे हाईलिंक सिटी बायपास के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीता और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

इंदौर हादसे के बाद घायल अशोक देवड़ा को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों लोग टैंकर के पहियों की चपेट में आ गए।

सम्बंधित ख़बरें

ग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं

IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में विवाद, महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी ने की आत्मदाह की कोशिश

MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत

आरोपी चालक मौके से फरार

दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं

मासूमों को देख भावुक हो गए लोग

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सड़क पर बिखरे सामान और मासूमों के शवों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indore highlink city bypass tanker accident mother two children death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 03:13 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.