Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक

Sasaram Railway Station: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। इस आग के बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 18, 2026 | 08:36 AM

सासाराम रेलवे स्टेशन पर बोगी जलकर खाक (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sasaram Railway Station Train on Fire: बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आई। रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई। समय रहते जरूरी कदम उठाए गए, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया है।

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

बताया जा रहा है कि सासाराम रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन लगी हुई थी। इसी बीच इंजन की ओर से 5वें बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेन की एक बोगी जलकर राख हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सम्बंधित ख़बरें

आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO

इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए

धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा

Rohtas, Bihar: A fire broke out in the Sasaram-Patna passenger train at around 6AM due to a suspected short circuit Sasaram Junction. pic.twitter.com/HKaLPIIyzM — IANS (@ians_india) May 18, 2026

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे हमें सूचना मिली थी कि सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। कोई कैजुअलटी नहीं हुई है, आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन की एक बोगी को हटाकर और समय में बदलाव कर करीब 2 घंटे के बाद रवाना करने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें – भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन रविवार (17, मई) को मध्यप्रदेश के रतलाम में सुबह 5.15 बजे कोटा रेलवे मंडल के पास तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई थी। इस आग में थर्ड AC और SLR कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार हादसे के वक्स बोगी में 68 यात्री मौजूद थे।

Bihar fire breaks out in a passenger train at sasaram railway station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 08:10 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Sasaram
  • train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.