मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल
Bihar के मुजफ्फरपुर जिले में एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए। अग्निकांड में मरने वालों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, फोटो- सोशल मीडिया
Muzaffarpur fire Incident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 10 लोग झुलस गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हैं।
यह दर्दनाक घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के वार्ड नंबर-13 में हुई। अग्निकांड में मरने वालों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में ललन साह, उसकी मां, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात तब हुआ जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। सोए होने की वजह से परिवार के सदस्यों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर फंसे सदस्य बच नहीं सके।
शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखीं तो शोर मचाया और मौके पर भीड़ जुटी। पड़ोसियों ने लोगों को जगाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों तक गर्मी महसूस की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आग लगने के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
घायलों का एसकेएमसीएच में इलाज जारी
सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने झुलसे हुए पांच लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) अस्पताल भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने पुष्टि की है कि पांच लोगों की मौत हुई है और चार लोग झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ बिरसा मुंडा का बलिदान हर पीढ़ी को करता रहेगा प्रेरित: मोदी
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने राहत और सहायता के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।
