पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीते दिन शुक्रवार, 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली के लिए पहुंचे थे। इस रैली में पटना समेत अलग-अलग जिलों से जनसुराज के समर्थक और कार्यकर्ता का आना हुआ था। हालांकि, पार्टी पहले से दावा कर रही था कि इस रैली में 9-10 लाख लोग पहुंचेगे। पर नजारा देखकर पता चला कि मुश्किल से 1 लाख लोग ही पटना के गांधी मैदान में पंहुचे थे।
जन सुराज की रैली में लंबी कतार में लगी लाल कुर्सियां खाली नजर आईं। ऐसे में प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बाकी के लोगों को गांधी मैदान के बाहर ही रोक दिया गया था। एक तरफ जहां लोगों की थोड़ी-बहुत भीड़ जमा हुई ही थी कि दूसरी तरफ चोरों का गिरोह भी इस भीड़ में शामिल था। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं पर उन्होंने हाथ साफ कर लिए। प्रशांत किशोर के मंच के करीब ही पूर्व प्रखंड प्रमुख की चेन चोरी कर ली गई। इसके साथ ही मोबाइल फोन भी इस रैली में गायब हो गए।
बीते दिन शुक्रवार, 11 अप्रैल को आयोजित जन सुराज पार्टी की रैली में शामिल होने पूर्वी चंपारण तुरकौलिया की पूर्व प्रखंड प्रमुख कुसुम देवी भी पहुंची थी। चोरों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख कुसुम देवी को ही यहां अपना निशाना बना लिया और कुसुम देवी के गले से सोने की चेन गायब कर दी। इस बात की शिकायत उन्होंने गांधी मैदान थाने में कराई है, जिसमें बताया है कि वो जब गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के कार्यक्रम के स्टेज के करीब पहुंचीं तो किसी ने उनके गले से चेन की चोरी कर ली।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दूसरी शिकायत भी पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया निवासी का ही है। एक अन्य शख्स रजनीश राय ने शिकायत दर्ज फोन चोरी का मामला गांधी मैदान थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो जन सुराज की रैली में पहुंचे थे। इस बीच उनके जेब से किसी ने मोबाइल फोन गायब कर लिया। जब उन्होंने मोबाइल निकालने के लिए अपनी जेब में हाथ डाला तो मोबाइल फोन जेब में था ही नहीं।