महुआ पहुंचे तेजस्वी तो तेज ने भरी हुंकार, बोले- राघोपुर में उतारेंगे 2 हेलीकॉप्टर, राहुल को भी लपेटा
Bihar politics: बिहार के चुनावी महाभारत में लालू यादव के दोनों बेटे खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। तेजस्वी यादव रविवार को महुआ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, अब तेज प्रताप ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी व तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi vs Tej Pratap: बिहार के चुनावी महाभारत में अब लालू यादव के दोनों बेटे खुलकर एक दूसरे के सामने आ गए हैं। तेजस्वी यादव रविवार को महुआ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद अब तेज प्रताप ने भी उनकी सीट राघोपुर में प्रचार करने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी कड़ा प्रहार किया है।
बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि कल तेजस्वी यादव महुआ गए थे। इसे लेकर तेज ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी के महुआ जाने के बाद वहां के विधायक ने लोगों के ऊपर लाठीचार्ज करवाया।
राघोपुर में उतारेंगे 2 हेलीकॉप्टर: तेज
तेज प्रताप ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समाजिक न्याय की बात करने वाले किस तरह से गरीब जनता को पिटवा रहे हैं। जब मीडिया ने तेज प्रताप से राघोपुर जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राघोपुर में मेरा प्रोग्राम है। हम वहां दो जगह हेलीकॉप्टर उतारेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी संग विजय थलापति का Video इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! सरकार ने क्या कहा?
केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस में छिड़ी कलह, राहुल गांधी ने बताई अपनी पसंद
…तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
#WATCH पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “कल वे(तेजस्वी यादव) महुआ गए थे और वहां का विधायक महुआ के लोगों पर लाठीचार्ज कराया। सामाजिक न्याय की बात करते हैं और गरीब जनता को पिटवा रहे हैं… राघोपुर में… pic.twitter.com/GidmLx61vt — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025
‘राहुल जिंदगी भर मछली ही पकड़ेंगे’
निषाद समुदाय को आकर्षित करने के राहुल गांधी के प्रयासों पर तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी का काम मोटरसाइकिल चलाना, कार चलाना और प्रदूषण फैलाना है। वह अपनी पूरी ज़िंदगी मछली पकड़ते हुए बिता देंगे और देश को अंधेरे में छोड़ देंगे।
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह रोज़गार की बात करते हैं लेकिन नौकरियां उपलब्ध नहीं हैं। अगर वह मछली पकड़ रहे हैं, तो उन्हें पकड़ने दीजिए। उन्हें रसोइया होना चाहिए था, वह राजनीति में क्यों आए?
राजद का गढ़ है महुआ विधानसभा
महुआ विधानसभा सीट राजद का गढ़ मानी जाती है। पिछले पांच चुनावों में से चार में राजद ने इस सीट पर जीत हासिल की है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के निवर्तमान उम्मीदवार राजेश रोशन ने जदयू की अस्मा परवीन को 13,770 मतों से हराया था। लोजपा उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 25,198 मत मिले थे।
यह भी पढ़ें: Bihar Opinion Poll: बिहार में हो गया खेला? नीतीश से आगे निकल गए तेजस्वी, सर्वे ने उड़ाई NDA की नींद
इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में, तेज प्रताप ने खुद राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने जदयू के समर्थन से 66,927 मत हासिल किए और हम (एस) उम्मीदवार को 28,155 मतों से हराया। 2010 में जदयू के रवींद्र राय ने राजद उम्मीदवार को 21,925 मतों से हराया था। 2005 के दोनों विधानसभा चुनावों में राजद उम्मीदवार जीते थे।
