Epstein File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
Maha Chaupal In Bhopal: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने एक बार फिर "PM IS COMPROMISED" वाली बात दोहराई।
- Written By: सजल रघुवंशी
Rahul Gandhi In Maha Chaupal ( Source: Social Media )
Rahul Gandhi Bhopal Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आए, लेकिन आज का माहौल काफी अलग था। संसद की जगह आज भोपाल में कथित ‘Epstein Files’, अडानी, और नरवणे की किताब का जिक्र सुनाई दिया। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे और इस कार्यक्रम को किसान महा चौपाल नाम दिया गया।
लोकसभा और नरवणे की किताब का किया जिक्र
राहुल गांधी ने किसान महा चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि “आपने लोकसभा में मेरा भाषण देखा होगा, हर साल सबसे पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है उसके बाद नेता विपक्ष का भाषण होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ मैने स्पीच शुरू की और मुझे बैठा दिया गया”।
सम्बंधित ख़बरें
कान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
नौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
मरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
आगे राहुल गांधी ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि “मैने नरवणे की किताब की बात उठाई, उनकी किताब में चीन और भारत के तनाव के बारे में लिखा गया है”। इसके अलावा उन्होंने नरवणे की किताब का हवाला देते हुए एक बार फिर राजनाथ सिंह और अजीत डोवाल पर सवाल उठाए।
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहला स्पीकर लोकसभा का LoP होता है। लेकिन… हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। : ‘कांग्रेस किसान महाचौपाल’ में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 भोपाल, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/qYWoICHRYs — Congress (@INCIndia) February 24, 2026
पीएम मोदी को चुनौती
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि “मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को, अगर दम है तो ये करके दिखाओ” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “अडानी का केस और एपस्टीन की धमकी की वजह से यह डील कैंसल नहीं कर सकते”।
यह भी पढ़ें: पिनरई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?
राहुल के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाषण दिया उनके भाषण की शुरूआत यह कह कर हुई कि “राहुल गांधी ने जो भी बोला वो एकदम सत्य है” इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का नारा ‘जय जवान,जय किसान’ लगाने के बाद, किसानों को लेकर कई बाते रखीं।
