Bihar Opinion Poll: बिहार में हो गया खेला? नीतीश से आगे निकल गए तेजस्वी, सर्वे ने उड़ाई NDA की नींद

Bihar Politics: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच सामने आए जेवीसी सर्वे ने सियासी पारा और हाई कर दिया है।
bihar-election-survey-2025-tejashwi-yadav-leads-nitish-kumar-nda-shocked
तेजस्वी यादव व नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Bihar Pre Election Survey: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच सामने आए जेवीसी सर्वे ने सियासी पारा और हाई कर दिया है। इस सर्वे ने एक तरफ तेजस्वी के को खुशखबरी दी है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार की नींद उड़ा दी है।

ताज़ा सर्वेक्षण में, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनकर उभरे हैं, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकप्रियता के मामले में उनसे पीछे हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर और चिराग पासवान भी लोगों की पसंद की सूची में शामिल हैं।

CM के तौर पर तेजस्वी पहली पसंद

जेवीसी पोल के अनुसार, तेजस्वी यादव को 33 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है। उनके बाद दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्हें 29 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। चिराग पासवान और प्रशांत किशोर को 10-10 परसेंट लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 9 फीसदी लोगों के पसंदीदा मुख्यमंत्री रहे।

23 से 30 अक्टूबर के बीच हुआ सर्वे

सर्वेक्षण में 5 प्रतिशत मतदाताओं का मानना ​​है कि महागठबंधन का कोई और चेहरा मुख्यमंत्री बन सकता है, जबकि 4 फीसदी ने किसी अन्य भाजपा नेता पर भरोसा जताया। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्वेक्षण 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच किया गया था। 32,657 लोगों से फोन कॉल और सीधे साक्षात्कार के जरिए राय ली गई।

सीटों के मामले में एनडीए को बढ़त

हालांकि लोकप्रियता तेजस्वी यादव के पक्ष में हो सकती है, लेकिन अनुमानित सीटों की संख्या के मामले में एनडीए आगे दिख रहा है। सर्वेक्षणों के अनुसार, एनडीए 120 से 140 सीटें जीत सकता है। महागठबंधन को 93 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है।

किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक पार्टीवाइज बात करें तो एनडीए में भाजपा को 70 से 81 सीट, जेडीयू को 42 से 48 सीट और लोजपा (रामविलास) को 5 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। HAM और RLM को भी दो-दो सीटें मिल सकती हैं। इसके इतर महागठबंधन में आरजेडी को 69 से 78 सीट तो कांग्रेस को 9 से 17 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, सीपीआई (एमएल) को 12 से 14, सीपीआई को 1 और सीपीआई (एम) को एक से दो सीट मिलने की संभावना है।

फिलहाल ताजा सर्वे बताते हैं कि जहां मुख्यमंत्री पद के लिए वोटरों की पहली पसंद तेजस्वी यादव जरूर हैं, लेकिन सीटों के अनुमान में एनडीए की स्थिति ज्याजा मजबूत है। इससे इतर एक सत्य यह भी है कि ये महज सर्वे है, असली तस्वीर 14 नवंबर को चुनाव नतीजों के दिन ही साफ होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com