तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से, बोले- यह यात्रा सिर्फ राजद की
RJD News: बिहार में राजद बिहार अधिकार यात्रा निकालने वाली है। यह यात्रा 20 जिलों में जाएगी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ भाजपा की है।
- Written By: Saurabh Pal
तेजस्वी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने 16 सितंबर से शुरू होने वाली बिहार अधिकार यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने भाजपा नेताओं के प्रस्तावित बिहार दौरे पर तल्ख टिप्पणी की।
बिहार अधिकार यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार हमारी यात्रा 20 से अधिक जिलों तक हुई थी। अब जो जिले छूट गए थे, वहां जाएंगे और जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। यात्रा के नाम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी की अलग यात्रा है और संयुक्त यात्राओं से अलग है।
सरकार से लोग निराश हैंः तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार में निश्चित तौर पर बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान हैं। प्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है, लोग निराश हैं और मौजूदा सरकार से गुस्सा है। ऐसे में इस बार बदलाव निश्चित है। नेपाल की हालिया राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। हम आशा करते हैं कि वे नेपाल की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। नई सरकार लोगों के सपनों को पूरा करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को राहत या नई मुश्किल? अगस्त तक टला फैसला, अब इस दिन कोर्ट सुनाएगी बड़ा फैसला
चुनाव खत्म होते ही बिहार को भूल जाती है भाजपा
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सवाल किए जाने पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब हम खून, पानी और रिश्ता नहीं चाहते हैं, तो क्रिकेट मैच क्यों हो रहा है? लोग तो सवाल उठाएंगे और यह सरकार से जायज सवाल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव के वक्त ही बिहार को याद करते हैं। चुनाव बीतते ही बिहार को भूल जाते हैं। इस बार जितनी बार भी आएंगे, जनता उन्हें खाली हाथ वापस भेज देगी।
ये भी पढ़ें- ‘रंगदारी जंगलराज और दादागिरी’, जेपी नड्डा ने बताया राजद का मतलब, कांग्रेस को बताया सत्ता की भूखी
तेजस्वी बोले- बदलाश निश्चित है
तेजस्वी ने आगे कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति करती है और जनता की सेवा के लिए उसका कोई विजन नहीं है। उन्होंने दोहराया कि इस बार बदलाव निश्चित है क्योंकि जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध से ऊब चुकी है।
