रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Rohtas Murder Case: रोहतास जिले में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बारुण थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
EO विमल कुमार की फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dehri Municipal Council EO Murder Case: बिहार के रोहतास से बेहद चौकाने वाली वारदात सामने आया है। यहां डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस वारदात को औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अंजाम दिया।
इस हमले में ईओ विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुनसान इलाके में अपराधियों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना की ओर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने मौका देखकर सुनसान इलाके में उन पर हमला कर दिया। अज्ञात अपराधियों ने पहले उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और गाड़ी रुकवा कर ड्राइवर को बंधक बनाया उसके बाद विमल कुमार के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
सिवान छात्र गोलीकांड की जांच के लिए बिहार पहुंची कांग्रेस की टीम, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Bihar PM Modi Temple: पटना में PM मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर! किन्नर कल्याण बोर्ड के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
यह भी पढ़ें- 32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
किसी तरह से गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचे रोहतास के डीएम और एसपी
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। रोहतास पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
