महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? अररिया डबल मर्डर पर आया तेजस्वी यादव का बयान; सरकार को घेरा
Forbesganj News: Tejashwi Yadav ने अररिया के फारबिसगंज में हुए डबल मर्डर पर कई सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने सवाल करते हुए कहा कि महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है?
- Written By: सजल रघुवंशी
तेज्सवी यादव, घटना से जुड़ी तस्वीर (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Tejashwi Yadav On Araria Double Murder: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सत्तू विक्रेता राहुल ने एक के बाद एक हमले किए, हमला इतना भीषण था कि ड्राइवर का सिर धड़ से लगभग अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम हत्या को देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और राहुल की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
इस डबल मर्डर के बाद पूरे फारबिसगंज में मातम का माहौल छाया हुआ है। अब इस डबल मर्डर पर तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है, उन्होंने अपने बयान में कई बड़े सवाल उठाए हैं और कई बड़े आरोप भी लगाए हैं।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह है बिहार के भयावह हालात, अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख़्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा। बाद में मृतक के परिजनों ने हत्या करने वाले को ढूंढ़कर उसकी भी हत्या कर दी। बिहार पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
‘महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है- तेजस्वी
भाजपा और जेडीयू पर निशाना साधते हुए तेजस्वी आगे लिखते हैं कि महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा-जदयू के नेता ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही हैं और कानून का जरा भी डर नहीं है। बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण बिहार की आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है। नरेंद्र मोदी पाँच साल बाद चुनावों में आकर फिर भी जंगलराज का बेसुरा राग गायेंगे।
यह भी पढ़ें: पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने किया पिकअप चालक का सर धड़ से अगल, भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट मार डाला
यह घटना जहर की खेती का खामियाजा- तेजस्वी
तेजस्वी यादव इसी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि और एक बात सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फ़िल्म का दृश्य था, भाजपा सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो जहर समाज में भर रही है यह भी दिल दहलाने वाला है। जहर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है। दरअसल, तेजस्वी ने बिना नाम लिए धुरंधर- द रिवेंज के उस सीन का जिक्र किया है जिसमें फिल्म का एक किरदार अपने दुश्मन का सिर काटकर उससे फुटबॉल खेलते हुए नजर आता है।
