तेज प्रताप के कॉन्फिडेंस से हिले सभी योद्धा, किया ऐसा दावा…कि बिहार के सियासी हलकों में मच गई हलचल
Tej Pratap Yadav: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही है। इस बार जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव भी सुर्खियों में हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार थम चुका है लेकिन राजनेताओं की बयानबाजियों से सियासी गलियारे गुलजार हो रहे हैं। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने एक ऐसा दावा कर दिया जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। तेज ने कहा कि जनशक्ति जनता दल इस बार 10-15 सीटें जीतकर बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला देगी।
बिहार में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही है। इस बार जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव भी सुर्खियों में हैं। जिन्होंने खुलकर ऐलान किया है कि उनकी नवगठित पार्टी राज्य की सियासत में चौंकाने वाली एंट्री करने जा रही है।
हम 10 से 15 सीटें जीतेंगे: तेज प्रताप
मीडिया के साथ बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि हम 10-15 सीटें जीतेंगे…जनता का रुझान हमारे पक्ष में है। हवा बदल चुकी है। तेज प्रताप के इस बयान ने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है। फिलहाल तो उनके दावे को कई सही नहीं मान रहा, लेकिन ऐसा हुआ तो वो किंगमेंकर की भूमिका में भी आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
वोट चोरी पर क्या बोले लालू के लाल?
वहीं, तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वह इस चुनावी माहौल को कितना प्रभावित करेंगे? इस पर तेज प्रताप ने जवाब दिया, “इन बयानों का कोई फायदा नहीं हैं, जनता सब जानती है। इस तरह की बातें हवा नहीं बदलने वाली।”
यह भी पढ़ें: भाजपाई राज्यों की पुलिस…वोटिंग से पहले तेजस्वी ने फोड़ा बम, बोले- BJP पाप करेगी, EC पर्दा डालेगा
लालू यादव के बड़े बेटे का मानना है कि इस चुनाव में जनता मुद्दों से ज्यादा भरोसे और बदलाव वाली राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। इसी भरोसे की वजह से वह अपनी पार्टी के लिए डबल डिजिट सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।
सिक्योरिटी भी बनी चर्चा की वजह
इसके साथ ही तेज प्रताप एक सुरक्षा की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं । उन्होंने कहा था कि “मेरे दुश्मन मुझे मरवा भी सकते हैं। अब तो हर कोई दुश्मन जैसा लगने लगा है।” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दुश्मन कौन हैं, लेकिन इस बयान ने उनके सीट-दावे को और ज्यादा अखबारों और चैनलों की लाइमलाइट में ला दिया है।
