Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप यादव की फैमिली में हुई एंट्री, लालू यादव बोले-अब परिवार के साथ ही रहेगा, राबड़ी-तेजस्वी अब भी नाराज

Tej Pratap Yadav News: लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा तेज प्रताप के साथ है। उन्होंने परिवार में मतभेद को सामान्य बताया। यह कहा कि तेज प्रताप अब परिवार के साथ ही रहेगा।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 14, 2026 | 03:21 PM

दही-चूड़ा भोज में मंच पर बात करते लालू प्रसाद और तेज प्रताप। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Lalu Yadav Family: मकर संक्रांति पर बिहार की राजधानी पटना में तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजनीति से ज्यादा परिवार की बात होती नजर आई। सात महीने बाद तेज प्रताप के घर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे बेटे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा। लालू प्रसाद यादव के इस बयान को तेज प्रताप की राजनीतिक और पारिवारिक वापसी के तौर पर देखा जा रहा।

लालू यादव ने दही-चूड़ा भोज के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब दूरी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अब परिवार के साथ रहेगा। लालू प्रसाद यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि तेज प्रताप पार्टी और परिवार से अलग-थलग हैं।

बेटे को हमेशा मिलेगा आशीर्वाद

तेज प्रताप के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेटे को हमेशा उनका आशीर्वाद मिलेगा। वह जहां भी रहेगा, खुश और सफल रहे, यही उनकी कामना है। राजद सुप्रीमो के इस जवाब को सियासी संकेतों से ज्यादा भावनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा, जिससे साफ होता है कि परिवार के स्तर पर रिश्तों में नरमी आई है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?

RS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान

सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’

उपेंद्र कुशवाहा ने फिर बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव को लेकर खोला अपना पत्ता

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव के आवास पर मकर संक्रांति समारोह में शामिल हुए।#MakarSankranti2026 pic.twitter.com/n7xcXYlAcG — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे

इस दही-चूड़ा भोज में राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, साधु यादव, प्रभुनाथ यादव, चेतन आनंद की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बनाया। विशेषकर साधु यादव की मौजूदगी चर्चा में रही, क्योंकि अतीत में उनके और तेज प्रताप के रिश्तों में तल्खी रही है। अब एक मंच पर नजर आना सियासी गलियारों में नए संकेत दे रहा। वैसे, इस आयोजन में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नहीं दिखे। यह चर्चा का विषय रहा।

यह भी पढ़ें: बिहार में ‘दही-चूड़ा’ भोज पर सियासत: तेज प्रताप ने तेजस्वी को दिया न्योता, माता-पिता से लिया आशीर्वाद

परिवार को जोड़ने के प्रयास तेज

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि भले सभी रिश्ते एक साथ सामान्य न हुए हों, लेकिन लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी ने यह संदेश जरूर दिया कि परिवार को जोड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि दही-चूड़ा भोज उनकी ओर से परंपरा और रिश्तों को निभाने का प्रयास है। वे सभी बड़े नेताओं और परिवारजनों का सम्मान करते हैं और यही उनकी राजनीति की पहचान है। कुल मिलाकर तेज प्रताप के आवास पर हुआ यह दही-चूड़ा भोज सिर्फ एक पर्व आयोजन नहीं, बल्कि लालू यादव के आशीर्वाद के साथ रिश्तों में आई गर्मजोशी और सियासी संकेतों का केंद्र बन गया।

Tej pratap yadav family enters lalu yadav says he will stay with his family are rabri and tejashwi still angry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Lalu Yadav
  • RJD
  • Tej Pratap Yadav
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.