बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार के बाद अब तेजस्वी यादव और निशांत कुमार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बेरोजगारी, उद्योग और विकास के दावों पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को घेरा।
- Written By: अक्षय साहू
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और नीतीश कुमार के दौर के बाद आरोप-प्रत्यारोप का नया अध्याय शुरू हो गया है। इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बीच तीखी जुबानी जंग सामने आई है। तेजस्वी यादव ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 साल के शासन के बावजूद बिहार में गरीबी, कम प्रति व्यक्ति आय और निवेश की कमी जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में उद्योग और कारखानों का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी पिछड़े राज्यों की श्रेणी में बताया गया। वहीं दूसरी ओर निशांत कुमार ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास को लेकर सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं और पिछले कार्यकाल में लाखों लोगों को नौकरी व रोजगार दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार सरकार का लक्ष्य एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराना है।