Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘BJP नीतीश के साथ करेगी शिंदे जैसा गेम’, महागठबंधन के नेता बोले- तेजस्वी पर कोई किंतु परंतु नहीं

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद और विरोधाभास नहीं है क्योंकि सबकी प्राथमिकता भाजपा और उसके गठबंधन को हराने की है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 17, 2025 | 01:51 PM

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे। बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य ने ‘पीटीआई भाषा’ के साथ बातचीत में यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस बार 50 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है और यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के सरकार बनाने की काफी संभावना रहेगी।

सीट बंटवारे पर विवाद नहीं

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद और विरोधाभास नहीं है क्योंकि सबकी प्राथमिकता भाजपा और उसके गठबंधन को हराने की है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर होने की संभावना है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन 19 सीट पर चुनाव लड़ी थी और 12 पर जीत हासिल की थी। बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के गठजोड़ को महागठबंधन के नाम से जाना जाता है।

इस गठबंधन में वाम दलों के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि भाकपा (माले) लिबरेशन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, तो सुदामा प्रसाद ने कहा, “राजद के समर्थक वर्ग और आम लोगों के बीच चर्चा है कि यदि 2020 में भाकपा माले को चुनाव लड़ने के लिए 10 -15 सीट अधिक मिल गई होतीं तो महागठबंधन से कि सरकार बन जाती।”

स्ट्राइक रेट सबसे अधिक

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा माले का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक था। प्रसाद ने कहा, “हमने इच्छा जाहिर की है कि यदि हमें 50 सीट मिल जाएं तो हम महागठबंधन को बहुत ही अच्छी स्थिति में ले आएंगे। आम लोगों की इच्छा है कि ऐसा हो।” साथ ही, उन्होंने कहा, “हम लोगों को भाजपा को हराना है, ऐसे में मूल प्रश्न यह नहीं है की कितनी सीटें मिलेंगी या नहीं मिलेंगी।  मूल प्रश्न यह है कि भाजपा को हराया जाए।”

तेजस्वी मुख्यमंत्री पद का चेहरा

लोकसभा सदस्य के मुताबिक, महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई विवाद या विरोधाभास नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी विपक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, उन्होंने कहा, “यह तो चीज स्पष्ट है, इसमें क्या किंतु परंतु है? उन्हें समन्वय समिति का संयोजक चुना गया है और वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं , फिर दूसरा कौन है जिसे मुख्यमंत्री का पद चाहिए।” उन्होंने कहा, “जहां तक चेहरा घोषित करने का सवाल है, इस पर जवाब सिर्फ हमारे शीर्ष नेता देंगे, लेकिन हमें यह जरूर लगता है कि कोई भ्रम की स्थिति नहीं है, सब कुछ स्पष्ट है। ”

‘आंखों में आंसू, दिल में गर्व’, पाक गोलीबारी में शहीद BSF सब इंस्पेक्टर को बेटे ने दी सलामी, एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर

प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा चुनाव बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ठीक उसी तरह खेल खेलने की तैयारी में है जैसे उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ खेला। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा बिहार में पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति के लिए किए गए 65 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान में अड़ंगा डाल रही है क्योंकि वह आरक्षण विरोधी है। भाकपा माले के सांसद ने यह भी कहा कि बिहार में नौकरियों को लेकर “अधिवास नीति” होनी चाहिए ताकि राज्य के नौजवानों को ज्यादा फायदा मिल सके।

Sudama prasad said no confusion about tejashwi yadav for cm face

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Latest News
  • Left Parties
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली के राजा गार्डन में आग से चीख-पुकार, 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

2

सबसे बड़े महासागर में हलचल से दहशत में दुनिया! दरकती धरती से मंडराया संकट, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

3

अवामी लीग के दो नेता और पूर्व चुनाव आयोग सचिव की बढ़ी मुश्किलें, हुए गिरफ्तार!

4

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.