Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहीद शुभम केस में नया मोड़! 21 लाख के चेक पर बवाल के बाद परिवार को मिली 1.5 करोड़ की सहायता

Flight Lieutenant Shubham Martyr: बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम के परिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड से 1.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली है, जबकि गांव में उनकी याद में स्मारक बनाने की मांग उठ रही है।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 05:51 PM

शहीद शुभम और उनकी पत्नी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Martyr Shubham Family 1.5 Crore Compensation: वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शहादत के बाद शुरू हुआ एक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जिस घर में बेटे की वीरगाथा सुनाई जानी चाहिए थी, वहां अब मुआवजे, रिश्तों और अधिकारों को लेकर सवालों का शोर सुनाई दे रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक लेकर भाग जाने की बात कही गई। वहीं, अब जाकर सैनिक कल्याण बोर्ड ने शुभम के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी है।

परिवार को मिली 1.5 करोड़ की सहायता

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम के परिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने 20 जून को यह चेक शुभम के परिजनों को सौंपा। इस दौरान बैंक अधिकारियों को भी आवश्यक प्रक्रियाएं घर पहुंचकर पूरी कराने के निर्देश दिए गए। इससे पहले शुभम के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से उनकी पत्नी श्रेया राय को 21 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया था, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी।

शहादत के 10 दिन बाद भी गम में डूबा है गांव

बिहार के जहानाबाद स्थित हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव में आज भी शोक का माहौल है। शुभम की शहादत को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिवार और ग्रामीण अब भी इस दुख से उबर नहीं पाए हैं। गांव के लोग उनके मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और देशभक्ति को याद कर भावुक हो जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Weather Alert Rain: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

NEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी

नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट

NEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक

गांव में स्मारक बनाने की मांग तेज

शुभम की शहादत के बाद ग्रामीणों ने उनकी स्मृति में गांव में एक शहीद स्मारक या प्रवेश द्वार बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियां उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान से प्रेरणा ले सकेंगी।

ये भी पढे़ं- भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस

ग्रामीणों का मानना है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम ने अपने बलिदान से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने की अपील की है।

Story behind martyr shubhams case amily receives 15 crore rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Delhi NCR Hindi News
  • Indian Air Force
  • Soldiers Martyred

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.