Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ आपस में मिले, सम्राट चौधरी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बताया नौटंकी

Voter Adhikar Yatra: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को नौटंकी बताते हुए भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कहा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 17, 2025 | 09:52 PM

सम्राट चौधरी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को नौटंकी बताया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ आपस में मिले। एक ने देश को लूटा और दूसरे परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया।

पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि एसआईआर के जरिए वोटों की चोरी हो रही है और एक नेता ‘जननायक’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार की जनता जानती है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए, जेपी हुए। राहुल गांधी बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं। यह बिहार के लिए हंसी की बात है। यह बिहार के जननायक का अपमान है।

सामाजिक न्याय अभी स्थापित नहीं हुआ

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कई नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि यहां सामाजिक न्याय अभी स्थापित नहीं हुआ। कुछ लोग कहते हैं लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं, लेकिन सच में ये तो भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि लालू यादव जब राजनीति में नहीं थे, तब कई ऐसे नेता थे, जो सामाजिक न्याय के योद्धा रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए की जा रही है, जो पूरा देश जानता है।

यह यात्रा सिर्फ नौटंकी

उन्होंने कहा कि 2003 में जब एसआईआर हुआ था, तब भी लाखों लोगों के नाम काटे गए। यह यात्रा सिर्फ नौटंकी है। उन्होंने कहा कि अगर आज बिहार गरीब और पिछड़ा है, तो उसके लिए कांग्रेस या लालू परिवार जिम्मेदार है। अब तो पंजीकृत अपराधी लालू यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी हैं। जो व्यक्ति भ्रष्टाचारियों का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा शुरू करता है, वह जनता की भलाई कैसे कर सकता है?

चुनाव आयोग ने साफ कहा कि 15 दिनों तक अभी ऑब्जेक्शन ली जाएगी। आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से भी आग्रह किया है। बिहार की जनता चुनाव आयोग की समीक्षा को देख रही है। अभी शिकायत दर्ज हो रही है, इसके बाद स्क्रूटनी होगी।

यह भी पढ़ें- CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, JP नड्डा ने किया ऐलान

उन्होंने साफ कहा कि आज राजद और कांग्रेस के नेता देश में अराजकता और गुंडागर्दी फैलाकर भ्रष्टाचारियों की सरकार बनाना चाहते हैं। राजद-कांग्रेस संविधान की रक्षा करने वाले नहीं, संविधान विरोधी हैं। ये बिहार के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इन्हें न चुनाव आयोग पर विश्वास है, न संविधान पर विश्वास है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Samrat choudhary calls rahul gandhis yatra a stunt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Samrat Chaudhary

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हम 5 पांडव की तरह एकजुट, महागठबंधन में सिर फुटव्वल’, बिहार चुनाव पर BJP का बड़ा दावा

2

Bihar Election: JDU की 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 101 नाम फाइनल; जानें किसका टिकट कटा?

3

मधेपुरा विधानसभा: मधेपुरा की जनता पर चढ़ा राजनैतिक रंग, कौन जीतेगा 2025 की चुनावी जंग?

4

बहादुरगंज विधानसभा: ओवैसी की पार्टी ने भेद दिया कांग्रेस का किला, क्या दोबारा हासिल होगा वर्चस्व?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.