Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू परिवार पर आने वाली है बड़ी आफत, सम्राट चौधरी का दावा वसूले जाएंगे 950 करोड़…भाजपा विधायक पर भी कसेगा शिकंजा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का एक बड़ा बयान आया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार चारा घोटाले में डकार गए 950 करोड़ रुपये की राशि दोषियों से रिकवरी करेगी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 28, 2025 | 07:43 PM

लालू प्रसाद यादव(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का एक बड़ा बयान आया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार चारा घोटाले में डकार गए 950 करोड़ रुपये की राशि दोषियों से रिकवरी करेगी और इसे सरकार के खजाने मे डालेगी। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चारा घोटाला से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी। 950 करोड़ के घोटाले की राशि जब्त कर उसे सरकारी खजाने में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा सरकार के पास लाना है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा, यह निर्णय न्यायालय का था उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लालू यादव हो या कोई और जिन्होंने घोटाला किया है, उनकी संपत्ति जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ये न्यायालय का फैसला है, सरकार का फैसला नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि इसके खिलाफ कार्रवाई करना है, तो सरकार इस पर कार्रवाई करेगी, अब तो 28 साल हो गए हैं, सु्प्रीम कोर्ट तक से सजा हो गई। कोर्ट ने संपत्ति जब्त की है अब इसे कुर्क करके सरकारी खजाने में पैसा डालने का काम किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस भी परिवार के लोग हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ये आदेश न्यायालय ने दिया है और न्यायालय के माध्यम से ही सारी चीजें की जाएंगी।

950 करोड़ का है घोटाला

गौरतलब है कि चारा घोटाला स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े करप्शन कांड में से एक था। ये मामला अविभिजाति बिहार (बिहार-झारखंड) में पशुपालन विभाग से जुड़ा हुआ था। इस घोटाले में पशुओं के चारे और पशुपालन से संबंधित फर्जी दावों के जरिए सरकारी खजाने से बड़ी राशि की हेराफेरी की गई थी। इस घोटाले की कुल राशि लगभग 940-950 करोड़ रुपये बताई जाती है।

यह घोटाला मुख्य रूप से 1990 के दशक में हुई थी। इस समय लालू प्रसाद यादव बिहार के मु्ख्यमंत्री थे। उस समय के हिसाब से यह बहुत बड़ी रकम थी। इसका खुलासा 1996 में तब हुआ, जब चाईबासा (अब झारखंड में) के उपायुक्त अमित खरे ने पशुपालन विभाग के दफ्तरों पर छापा मारा और फर्जी बिलों के जरिए धन निकासी की गड़बड़ी पकड़ी। इस मामले में मार्च 1996 में पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया, और 27 मार्च 1996 को पहली प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के साथ ही इसकी परतें धीरे-धीरे खुलती गईं। चारा घोटाले में सीबीआई ने कुल 66 मामले दर्ज किए थे, जिनमें 170 से अधिक लोग आरोपी बनाए गए। इनमें से कई प्रमुख लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है।

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लालू 5 मामलों में हैं दोषी

बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव को पांच मामलों में दोषी ठहराया गया। लालू प्रसाद यादव पशुपालन घोटाले के मामलों में लालू अब तक कुल सात बार जेल जा चुके हैं। चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में 3 अक्टूबर 2013 को पहली बार उन्हें सजा मिली थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, जगदीश शर्मा, आर.के. राणा जैसे नेताओं और अफसरों को भी इस मामले में सजा सुनाई गई है।

Samrat chaudhry said that rs 950 crore will be recovered from fodder scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 07:43 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Lalu Pradad Yadav
  • Samrat Chaudhary

सम्बंधित ख़बरें

1

B से बीड़ी, B से बिहार; केंद्र पर GST को लेकर हमला करते-करते कांग्रेस ने कर दी गलती?

2

20 नवंबर को आएगा बिहार चुनाव का रिजल्ट, छठ के बाद वोटिंग! EC अक्टूबर में करेगा तारीखों का ऐलान

3

बिहार बंद का सबसे मजेदार Video, 1 मिनट के लिए हैंग हो गए थे नेताजी फिर याद आया आज तो बंद है

4

पीएम मोदी की मां के अपमान के खिलाफ किया गया ‘बिहार बंद’, सड़कों पर उतरे हजारों बीजेपी कार्यकर्ता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.