Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार बंद का सबसे मजेदार Video, 1 मिनट के लिए हैंग हो गए थे नेताजी फिर याद आया आज तो बंद है

Bihar News: बिहार में भाजपा द्वारा आज बंद का ऐलान किया गया था। इस दौरान बंद कराने निकले एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नेता जी हैंग हो गए थे।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Sep 04, 2025 | 03:49 PM

वायरल वीडियो (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar bandh by BJP: चुनावी राज्य बिहार में भाजपा ने बंद का ऐलान किया है। बंद को भाजपा और NDA की शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। पूरे बिहार में भाजपा ने बंद का ऐलान किया था। इस बंद की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं। सोशल मीडिया पर बिहार बंद के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

वोट अधिकारी यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले में NDA ने आज गुरुवार को बिहार बंद किया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक NDA के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और दुकानें बंद कराई। चौक-चौराहों को जाम किया।

बंद में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी

बिहार से भाजपा नेताओं के सैकड़ो वीडियो आज सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। जिसमें स्थानीय नेता लोगों से बदतमीजी कर रहे हैं। जबरदस्ती बंद थोप रहे हैं। हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में बंद काफी प्रभावी रहा। बंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेता जी थोड़ी देर के लिए हैंग हो गए थे। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मांट विधायक राजेश चौधरी के सम्मान समारोह में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मजबूत करने का दिलाया संकल्प

‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO

दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट

बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!

वीडियो में क्या है?

बिहार बंद के समर्थन में कुछ भाजपा समर्थक और नेता झंडा लेकर बाजार में निकले थे। इस दौरान एक युवक मोबाइल में समय दिखाते हुए कहता है कि 9 बजकर 5 मिनट हुए हैं। दुकाने खुली हैं, होटल सब खुले हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं से युवक कहता है कि आप लोग बंद कराने निकले हैं। दुकाने सब खुली हैं। आप सब कह रहे हैं कि सब बंद हैं।

इसके बाद युवक एक वरिष्ठ नेता के पास जाता है। उनसे पूछता है कि आप लोग बिहार बंद करा रहे हैं, दुकाने सब खुली हैं। आप सीनियर नेता हैं कुछ बोलिए बंदी का असर नहीं दिख रहा है। नेता जी युवक के सवालों पर सन्न हो गए। युवक कई बार पूछता है लेकिन नेता जी एक दम शांत दिखाई देते हैं। इसके बाद अचानकर से झंडे के डंडे को हथियार बनाकर दुकानदारों पर धावा बोल देते हैं।

नेता जी थोड़ी देर के लिए हैंग कर गए थे फिर उनको अपना रोल याद आया!! pic.twitter.com/JTmqfdMup2 — Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) September 4, 2025

ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से की धक्का-मुक्की… बिहार बंद में बवाल, 3 VIDEO

‘भोले हैं बेचारे इन्हें कुछ नहीं पता’

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की थोड़ी देर के लिए तो नेता जी हैंग हो गए थे। फिर याद आया की आज तो बिहार बंद हैं। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों को कुछ नहीं पता जो व्हाट्सअप पर जो बताया जाता है। वही करने लग जाते हैं  भोले हैं बिचारे। 

Bjp leader hanged himself during bihar bandh video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 03:47 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • BJP
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.