B से बीड़ी, B से बिहार; केंद्र पर GST को लेकर हमला करते-करते कांग्रेस ने कर दी गलती?
Kerala Congress की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में एक बार फिर तूफान ला दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते करते पार्टी ने एक ग्राफिक शेयर किया जिसमें "B से बीड़ी, B से बिहार" लिखा था। अब...
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Kerala Congress Post on Bihar: केरल कांग्रेस के पोस्ट में लिखे इस एक वाक्य ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस पोस्ट में बिहार को बीड़ी से जोड़ना अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से अपमानजनक माना जा रहा है।
दरअसल, यह पोस्ट केंद्र सरकार के उस फैसले की आलोचना के तहत थी जिसमें बीड़ी, सिगरेट और सिगार पर जीएसटी बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इन पर अब तक 28% टैक्स लगा करता था। दूसरी तरफ रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे दूध, दही, बाइक और कार आदि पर टैक्स में राहत दी गई है जिसे नवरात्रि से लागू कर दिया जाएगा।
B से बीड़ी, B से बिहार: कांग्रेस कांग्रेस का पोस्ट
कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी ने सालों पहले ही इस तरह की टैक्स-संरचना की जरूरत पर जोर दिया था और अब केंद्र ने उनकी बात को देर से सही मान लिया। लेकिन जिस अंदाज में यह संदेश केरल कांग्रेस द्वारा प्रसारित किया गया, उसने विवाद खड़ा कर दिया। इस पोस्ट में केरल कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते-करते बिहार की तुलना बीड़ी से कर देने का दावा किया गया है। हालाकि अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत
बिहार में आज सम्राट सरकार का टेस्ट लेकिन तेजस्वी के लिए अग्निपरीक्षा! RJD की क्यों बढ़ी हुई हैं धड़कनें?
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
JDU ने किया तीखा विरोध
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस पोस्ट को “बिहार का अपमान” करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि उन्हें न तो बिहार के गौरव का सम्मान है और न ही भारतीय लोकतंत्र की समझ।
संजय झा ने लिखा, “B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है- जो कांग्रेस में नहीं बची है।” उन्होंने आगे लिखा, “बिहार वह भूमि है जहाँ आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं, जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान मिला, जहाँ से गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाने की शुरुआत हुई। इसी धरती ने संविधान का पहला मसौदा, पहला राष्ट्रपति और संपूर्ण क्रांति दी थी, जिसने कांग्रेस की तानाशाही को उखाड़ फेंका था।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इस अपमान का जवाब “बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से” देगी।
कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है!
B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है।#बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान… pic.twitter.com/y6Z4Qj3Yua — Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) September 5, 2025
राजनीतिक नुकसान की भी आशंका
यह मामला ऐसे समय में उठा है जब बिहार विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों दूर हैं। बिहार में कांग्रेस पहले ही कमजोर स्थिति में है और उसे RJD के साथ गठबंधन में भी सीमित सीटें मिलती हैं। इस विवाद के बाद राज्य में पार्टी को और नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेष रूप से यह बात भी गौर करने वाली है कि बिहार के कई इलाकों में बीड़ी उद्योग जीविकोपार्जन का एक साधन है। ऐसे में “बीड़ी” से “बिहार” की तुलना करना न केवल अपमानजनक, बल्कि राजनीतिक रूप से आत्मघाती कदम माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: GST 2.0: जीएसटी में बदलाव से नहीं बढ़ेगी शराब की कीमते, 40% टैक्स का कोई असर नहीं; ये है वजह
भाजपा पर साधा था निशाना, पर दांव पड़ गया उल्टा
जीएसटी नीति की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने जो पोस्ट साझा की, वह मुद्दे से भटककर क्षेत्रीय अस्मिता से टकरा गई है। JDU जैसे क्षेत्रीय दल ने इसे तुरंत भुनाया और इसे बिहार के अपमान से जोड़कर मुद्दा बना दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या सफाई देती है, और क्या यह मामला आगामी चुनावों में उसकी रणनीति को प्रभावित करेगा।
