- Hindi News »
- Bihar »
- Samrat Chaudhary Took Dig At Rahul Gandhi On Bihar Bandh
‘बिहार बंद’ पर सम्राट चौधरी का तंज, बोले-पिकनिक पर आए थे राहुल गांधी वापस चले गए
बिहार में आज महागठबंधन चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे, वापस चले गए।
- Written By: Saurabh Pal

सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन द्वारा आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
महागठबंधन के इस विरोध प्रदर्शन पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार के विकास में कोई योगदान नहीं है। ये पिकनिक मनाने वाले नेता हैं, आते हैं और जाते हैं। हालांकि बिहार में अच्छी प्रगति को देखा होगा। बिहार हवाई अड्डा वो देखेंगे, बहुत अच्छा बन गया है।
भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जब उन्हें 99 सीट मिली थी तब राहुल गांधी को लगा था कि पूरा देश जीत लिया। यह लोकतंत्र है जहां वोट लेना पड़ता है, जनता का आशीर्वाद चाहिए। यह राजतंत्र नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
गांधी परिवार का राजतंत्र समाप्त हो चुकाः सम्राट चौधरी
इतनी ही नहीं डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि गांधी परिवार का राजतंत्र समाप्त हो चुका है, यह जनता का लोकतंत्र है और जनता तय करेगी। इधर, भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर कहा कि इसे लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर उतरे। यह उनका अधिकार है। लेकिन सवाल है कि इस देश में एमपी, एमएलए वही बनाता है जो भारत का नागरिक हो और 18 साल की उम्र से ज्यादा का हो। जहां से वह वोट देता है, वहां का वह रहने वाला हो। कोई पटना से सांसद है तो दिल्ली में वोट नहीं दे सकता है। अगर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है तो उन्हें क्या परेशानी है।
ये भी पढ़ें-एक और प्लेन क्रैश में वायुसेना के दो पायलट शहीद, एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश
सुप्रीम कोर्ट पर इन लोगों को भरोसा नहींः मंगल पाण्डेय
इधर, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची की एक व्यवस्था चली आ रही है। ये लोग निर्वाचन आयोग को चुनौती दे रहे हैं। इसके बाद ये लोग अपनी बात रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय गए, उस पर भी अब इन लोगों को विश्वास नहीं है। वहां अपनी बात कहते, लेकिन उसके पहले ही ये सड़कों पर उतर गए। क्योंकि उन्हें वहां भी भरोसा नहीं है। यही कारण है कि अब यह सड़कों पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं।
बिहार बंद के तहत समर्थकों ने सड़के जाम कीं
उल्लेखनीय है कि महागठबंधन ने बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार में चक्का जाम बुलाया था। कई स्थानों पर बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और आवागमन बाधित किया। इस दौरान ट्रेनें भी रोकी गईं। वहीं पटना में महागठबंधन का विरोध मार्च को सुरक्षा बलों ने बिहार चुनाव आयोग कार्यालय तक नहीं जाने दिया। बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने विरोध मार्च को रोक दिया।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Samrat chaudhary took dig at rahul gandhi on bihar bandh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














