Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार को शर्मसार करने वाला दिन…चोर का बेटा CM कैंडिडेट, लालू पर भड़के सम्राट, टॉर्चर करने का आरोप

Samrat Chaudhary: तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने पर सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं, उनके बेटे को सीएम बनाने का निर्णय महागठबंधन ने लिया है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 23, 2025 | 08:34 PM

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Samrat Chaudhary Targeted Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। इसे लेकर भाजपा लगातार हमला बोल रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने जबरदस्ती, एक तरह से टॉर्चर कर, सभी सहयोगी दलों के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लिया।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह लालू यादव ने 15 सालों तक बिहार में राज किया, उसी तरह अपने ही गठबंधन में गुंडागर्दी कर सहयोगी दलों को टॉर्चर कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया है।‎

लालू यादव पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने राजद को 15 साल तक शासन करने का मौका दिया, लेकिन बिहार के लोगों को लूट, हत्या, और भ्रष्टाचार का इनाम मिला। आज भ्रष्टाचारी यानी पंजीकृत अपराधी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। जो व्यक्ति पंजीकृत अपराधी हो, उसके बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय महागठबंधन ने लिया है। आज लोकतंत्र और बिहार को शर्मसार करने वाला दिन है।

‘लालू ने 950 करोड़ का चारा घोटाला किया’

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव जैसे भ्रष्टाचारी के पुत्र को कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन दिया। जिस व्यक्ति ने 950 करोड़ रुपए का चारा घोटाला किया, उसके बेटे को गठबंधन ने सीएम बनने का सपना देखने का मौका दिया।

तेजस्वी के वादों पर उठाए सवाल

डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव के वादों को लेकर कहा कि वे 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। आज करीब 22 लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी है और 85 हजार करोड़ रुपए सरकार देती है। अगर 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी तो 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ 3.17 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का वादा अव्यावहारिक और जनता को भ्रमित करने वाला है। जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए वेतन देने की घोषणा को लेकर कहा कि 1.36 करोड़ जीविका दीदी हैं। अब समझ लीजिए क्या होगा?

ये भी पढ़ें : इनका मॉडल स्पष्ट जमीन दो…नौकरी लो, CM फेस घोषित करने पर BJP का हमला, तेजस्वी को बताया 420 का आरोपी

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों और बिहार की सुविधा के लिए जरूरी है। बिहार का वास्तविक विकास केंद्र से मिलने वाले सहयोग और सुशासन से ही संभव है। बिहार के विकास और तरक्की के लिए केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश सरकार का ‘डबल इंजन’ आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग जो गुंडागर्दी की बदौलत सत्ता में बैठना चाहते हैं, उन्हें बिहार की जनता 6 और 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से करारा जवाब देगी।

Samrat chaudhary targeted lalu yadav for declaring tejashwi yadav as cm candidate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 08:33 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Lalu Prasad Yadav
  • RJD Leader Tejashwi Yadav
  • Samrat Chaudhary

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी का महागठबंधन पर बड़ा हमला, ‘बिहार की जनता लठबंधन को माफ नहीं करेगी’

2

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सुलझ गया इन 3 सीटों पर आपसी विवाद, अब 8 सीटों पर होगी ‘फ्रेंडली फाइट’

3

इनका मॉडल स्पष्ट जमीन दो…नौकरी लो, CM फेस घोषित करने पर BJP का हमला, तेजस्वी को बताया 420 का आरोपी

4

छठ के बाद प्रवासी मतदाताओं को रोकने का BJP का ‘मास्टर प्लान’, जानें पार्टी टेंशन में क्यों है?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.