Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, दोषी पुलिसवालों पर हत्या का केस चलाने की मांग की

Bihar Latest News: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी ने पुलिस पर उठाए सवाल, दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। तो वहीं निशांत कुमार को बताया जेडीयू का भविष्य।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 22, 2026 | 05:53 PM

मंत्री अशोक चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashok Choudhary On Bharat Tiwari Encounter: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जाती है, न कि उकसावे में आकर गोली चलाने की। अशोक चौधरी ने दावा किया कि भरत भूषण तिवारी कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं, बल्कि समाजसेवी थे। हर डीएम और एसपी के यहां उनकी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, और उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने सरेंडर कर दिया था, तो उसके साथ इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई। मंत्री ने इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की। इसके अलावा, उन्होंने जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक, निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका और अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुए हमले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पुलिस पर हत्या का केस चलाने की मांग

मंत्री अशोक चौधरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंगदार और अपराधियों से पुलिस दो-दो हाथ कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिसको मन करे उसी को गोली मार दे। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई है उनेक खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा

भरत तिवारी मामले में पुलिस ने मानी अपनी गलती, ADG बोले- एनकाउंटर कोई अचीवमेंट नहीं, DIG को मिला जांच का जिम्मा

Patna Coaching controversy: रौशन आनंद के भाइयों को राहत नहीं, खान सर की बेल पर 25 जून को होगी सुनवाई

भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस

भरत तिवारी को बताया समाजसेवी

भरत भूषण एनकाउंटर को लेकर नीतीश कुमार के वायरल पुराने वीडियो पर अशोक चौधरी ने कहा कि आत्मरक्षा में गोली चलाई जाती है। ऐसा नहीं है कि पुलिस जाकर किसी को गोली मार देती है। इस केस में जब उसने खुद को सरेंडर कर दिया तब उसके साथ ऐसा क्यों किया गया? अगर वो अपराधी होता तो उसके अंतिम संस्कार में इतनी भीड़ आती क्या? उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि कानून की जानकार केवल पुलिस है। गलत के साथ हम लोग खड़े नहीं हैं। उनके माता-पिता को कौन देखेगा?

निशांत कुमार को बताया पार्टी का भविष्य

तो वहीं, जेडीयू की बैठक को लेकर मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। निशांत कुमार हमारे नेता और भविष्य हैं। इसे लेकर कहीं भी दो मत नहीं है। पार्टी को ताकत देने के लिए सभी लोगों ने उनको नेता माना है। पार्टी नेताओं के आग्रह पर निशांत कुमार आए हैं, ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने हम लोगों के ऊपर उनको थोपा है।

मंत्री नहीं बनना चाहते थे निशांत

हम लोगों की ओर से नीतीश कुमार से आग्रह किया गया, जिसके बाद उनको पार्टी ज्वाइन कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार तैयार नहीं थे। हम लोगों के आग्रह पर वे तैयार हुए और पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री बनने को तैयार नहीं थे। बड़ी मुश्किल से वे मंत्री बने।

ये भी पढे़ें- भरत तिवारी मामले में पुलिस ने मानी अपनी गलती, ADG बोले- एनकाउंटर कोई अचीवमेंट नहीं, DIG को मिला जांच का जिम्मा

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमले पर प्रतिक्रिया

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमले कि यह घटना सरकार की जानकारी में है। पुलिस के द्वारा इसकी गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। मेरा मानना है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Ashok choudhary on bharat bhushan tiwari encounter bihar police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.