Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Roshan Anand Sir Bail: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है। वे आज प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:22 AM

रोशन आनंद सर को मिली जमानत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Patna Civil Court Grants Bail to Roshan Anand: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार के लिए रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

रोशन आनंद यादव के छोटे भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल से उनके पैतृक गांव धमसेना (सहरसा) लाया गया है। उनके भाई प्रिंस यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोशन यादव भी अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने 12 दिन बाद कोर्ट ने राहत दी है। रोशन आनंद को खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पैतृक गांव धमसेना लाया गया शव

प्रिंस यादव का शव नेपाल से उनके पैतृक गांव धमसेना (सहरसा) लाया गया है। इस दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

Flipkart Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ठगी का खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया पूरा खेल!

खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामें पर RJD ने सरकार को घेरा

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का बॉडी सहरसा जिला के धमसेना पैतृक गांव पहुंचा। माँ का रो-रो कर बुरा हाल है, गांव मातम पसरा हुआ है। उस मां और परिवार पर क्या बीत रहा होगा, एक बेटा का बॉडी घर पर रखा हुआ, एक बेटा जेल में बंद जो कि बिल्कुल निर्दोष.. #raushananandsir #gyanbindu #patna pic.twitter.com/2BSID6f2wi — Ritik Raj (@kinghritikraj) June 14, 2026

गांव में पसरा शोक का माहौल

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के चाचा का ने कहा, “हमें सोशल मीडिया से पता चला कि प्रिंस की मौत संदिग्ध हालात में हुई। वह खान सर कोचिंग हमला मामले में केस किया गया था। इस फर्जी केस से वह डर गया था और नेपाल चला गया था। मौत की वजह जांच का विषय है।”

#WATCH | Saharsa, Bihar | On the death of Prince Yadav, the younger brother of Gyan Bindu GS Academy director Raushan Anand, the uncle of the deceased says, “We learned through social media that Prince had died under suspicious circumstances… He was in Nepal… The cause of… pic.twitter.com/o34tNoaEcG — ANI (@ANI) June 14, 2026

यह भी पढ़ें – खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग

पुलिस कर रही मामले की जांच

आपको जानकारी दें, कि मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। प्रिंस यादव की मौत की खबर फैलते ही पटना में हड़कंप मच गया था।

घटना के समय प्रिंस के साथ होटल में पांच अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए इन पांच लोगों में से तीन नेपाल के स्थानीय नागरिक हैं और दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। ये दोनों भारतीय प्रिंस के ही रिश्तेदार हैं और पुलिस इनसे मौत के कारणों को लेकर लगातार कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Roshan anand sir granted bail will attend his brother prince yadav last rites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 08:52 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.