5 फीट का मगरमच्छ कंधे पर रख थाने पहुंचा किसान, बिहार के सुपौल से आया हैरान करने वाला मामला, देखें VIDEO
Bihar Viral Video: बिहार के सुपौल में एक किसान पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर थाने पहुंच गया। खेत में मिले मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
बिहार में मगरमच्छ लेकर थाने पहुंचा किसान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ‘बिहार इज नॉट फॉर बिगिनर्स’ मीम वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में बिहार से एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर लादकर पैदल थाने जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ किसान के खेत में आ गया था।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 का है। बताया जा रहा है किसान धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें खेत में अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंचा किसान
पुलिस ने बताया कि धान के खेल में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से शुरुआत में किसान घबरा गए। हालांकि कुछ देर बाद किसानों ने सुझबूझ दिखाई और बिना मगरमच्छ को नुकसान पहुंचाए उसके पकड़ने की कोशिश की, काफी देर की मशक्कत के बाद किसानों ने मगरमच्छ पर काबू पा लिया और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया। ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।
सम्बंधित ख़बरें
बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
कॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक
धान के खेत में निकला मगरमच्छ… और देखिए इस युवक का खौफनाक अंदाज़!
मगरमच्छ को बांधकर बेखौफ कंधे पर लादा और सीधे थाने पहुंच गया। बिहार के सुपौल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। 😳🐊#Bihar #Supaul #Crocodile #ViralVideo pic.twitter.com/cFJMQqnELU — Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) August 1, 2026
इसके बाद अमित कुमार नाम के किसान ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया और पैदल भीमनगर थाना पहुंचा। इस दौरान रास्ते में जिसने भी अमित कुमार को देखा, वो यह नजारा देखकर हैरान रह गया। रास्ते पर कई लोगों ने रुककर मोबाइल फोन से अमित की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वन विभाग कार्यालय के बाद थाने पहुंचे अमित कुमार
अमित कुमार ने बताया कि वह दूसरे किसानों के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उसकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद वह मगरमच्छ को अपनी पीठ पर लादकर पहले कटैया स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
यह भी पढ़ें- कौन थे निर्मल पुर्जा? 6 महीने में अपने नाम किए थे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, PoK के ब्रॉड पीक पर हुए हादसे का शिकार
इसके बाद वह मगरमच्छ को लेकर भीमनगर थाना पहुंचा। थाना परिसर में पहुंचते ही पुलिस चौंक गई और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम थाने पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह से स्वस्थ था। विभाग की टीम फिलहाल उसकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने अमित कुमार के साहस की भी तारीफ की।
