Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप की धमकी का सम्राट ने दिया करारा जवाब! लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में भारी कटौती

Lalu Yadav Security Cover: बिहार में बंगाल वॉर के बाद अब सुरक्षा वॉर शुरू हो गया है। तेज प्रताप की धमकी के बाद सम्राट चौधरी की सरकार ने सीधा लालू यादव के परिवार की सुरक्षा पर वार किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 05, 2026 | 07:34 AM

लालू यादव परिवार और सम्राट चौधरी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Rabri Devi Security Cover: बिहार में लालू परिवार और सम्राट चौधरी की सरकार के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। बिहार में राबड़ी देवी को सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली कराने का नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद माहौल गरमा गया है। राबड़ी देवी ने साफ-साफ आवास खाली करने से इनकार कर दिया है और साथ ही सम्राट चौधरी को चेतावनी दी है, कि भले ही फोर्स बुला लें, लेकिन हम यहां से नहीं हटेंगे।

इस मुद्दे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बिहार सरकार ने अब नया तरीका निकाला है। सरकार ने लालू यादव परिवार की सुरक्षा में भी कटौती कर दी है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों की ही सुरक्षा में कटौती कर दी है।

पहले इन दोनों को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती थी। लेकिन सम्राट सरकार ने नई समीक्षा ते बाद इसमें बदलाव कर दिया। इसके तहत उन्होंने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है।

सम्बंधित ख़बरें

सीएम आवास के साथ नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग, सम्राट चौधरी के बंगले को लेकर जारी हुआ आदेश

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन

बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO

मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव और स्वास्थ्य मंत्री चुप! मीडिया के सवालों से भागकर दिल्ली रवाना हुए निशांत कुमार

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा

हालांकि, उनके बेटे तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा में वैसी ही बनी हुई है। लेकिन उनके दूसरे बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव की Y कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है। अब उनके पास सिर्फ एक बॉडीगार्ड बचा है।

बता दें, कि हाल ही में सरकारी बंगला खाली कराने के मामले में तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को धमकी दी थी और दावा किया था कि सम्राट चौधरी सिर्फ चंद महीनों के मुख्यमंत्री है। साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी को भाषा सुधारने की भी नसीहत दी थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती होना सम्राट चौधरी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, कि वर्तमान में तेज प्रताप यादव विधायक नहीं हैं।

राजश्री और मीसा और की सुरक्षा व्यवस्था

वहीं, सांसद मीसा भारती की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी दिए गए है। जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को एक ही सुरक्षाकर्मी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला सुरक्षा समिति ने मौजूदा पद, राजनीतिक गतिविधियों और खुफिया इनपुट के आधार पर लिया है।

यह भी पढ़ें – चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन

राबड़ी देवी के लिए सुरक्षा व्यवस्था

  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड।
  • पटना जिला बल से 03 महिला बॉडीगार्ड (सादे कपड़ों में)।
  • पटना जिला बल से 03 बॉडीगार्ड (वर्दी में)।
  • HQRT से पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार।
  • पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

लालू यादव के लिए सुरक्षा व्यवस्था

लालू प्रसाद यादव को विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा प्रदान की गई है।

  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड।
  • पटना जिला बल से 02 बॉडीगार्ड।
  • HQRT से पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार।
  • पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Reduction in z plus security cover for lalu yadav rabri devi and tej pratap yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Lalu Yadav
  • Rabri Devi
  • Samrat Choudhary
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.