Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका गांधी का ‘ट्रिपल M’ निशाने पर BJP-JDU का मिथिलांचल दुर्ग, टेंशन में नीतीश और नड्डा

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी के निशाने पर बिहार के मिथिलांचल का वोट बैंक है। मिथिलांचल ने ही 2020 में NDA की सरकार बचाई थी। इसे भाजपा-JDU का दुर्ग कहा जाता है। हालांकि दुर्ग की नींव हिल गई है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 27, 2025 | 04:42 PM

प्रियंका गांधी (फोटो नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Gandhi in Bihar Politics: जिस प्रियंका गांधी में कांग्रेस को दुनिया को झुका देने वाली इंदिरा का अक्स दिखता है, उनकी बिहार की सियासत में एंट्री हो गई। वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ लगातार दूसरे दिन प्रियंका गांधी बनी हुई हैं। मौजूदा समय में बिहार के जिस भूखंड में इंडिया गठबंधन की यात्रा चल रही है, उसे मिथिलांचल कहा जाता है। मिथिलांचल BJP-JDU का वह दुर्ग है, जिसने 60 में 40 सीटें देकर पिछली बार नीतीश कुमार की सरकार बनवाई थी।

प्रियंका गांधी वोट अधिकार यात्रा के जरिए मिथिलांचल के 7 में 5 जिलों को कवर करेंगी। वायनाड सांसद सुपौल में शिरकत कर मधुबनी होते हुए मंगलवार को दरभंगा पहुंचीं और बुधवार को मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंचेगी। इस तरह दो दिन की यात्रा में वे मिथिलांचल बेल्ट करेंगी। प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने का समय कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

क्या प्रियंका गांधी का ट्रिपल M फॉर्मूला

प्रियंका गांधी NDA के किले में सेंध लगाने की कोशिश करेंगी। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उनमें इंदिरा गांधी को देखते हैं। उनकी हर तबके लोगों में लोकप्रियता है। खास कर महिलाएं प्रियंका गांधी को अधिक पसंद करती है। इसकी वजह किसी से जल्द ही प्रियंका गांधी की जुड़ने की कला है। इसी लोकप्रियता को महागठबंधन मिथिलांचल में भूनाना चाहती है। प्रियंका बुधवार को सीतामढ़ी में स्थित मां जानकी मंदरि में माथा टेकर भाजपा के हिंदुत्व के खिलाफ काउंटर दांव चलेंगी। भाई राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ प्रियंका गांधी बिहार में मिथिलांचल, मंदिर और महिला यानी ट्रिपल M फॉर्मूले के जरिए सत्ता में वापसी की राह तलाशेंगी।

वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल-प्रियंका और तेजस्वी

प्रियंका गांधी की मेहनत लाएगी रंग?

बिहार में प्रियंका की एंट्री तीज के मौके पर हुई है। यह सर्व विदित है कि प्रियंका गांधी महिला वोटरों से जल्दी ही कनेक्ट करती हैं। उनकी संवाद कला बेहतरीन है। वहीं बिहार में NDA के वोट बैंक का बड़ा हिस्सा महिलाएं हैं। उसमें भी मिथिलांचल में सबसे ज्यादा। यही क्षेत्र जिसने 2020 में महागठबंधन को सत्ता से बाहर कर दिया, जबकि शाहबाद और मगध के क्षेत्र में बढ़त बनाने के बाद भी महज कुछ अंतर से तेजस्वी सरकार नहीं बना पाए। अब पिछली बार हुई चूक को महागठबंधन प्रियंका गांधी के जरिए सुधारना चाहता है। इस क्षेत्र में कांग्रेस अपना ब्रह्मण और दलित वोट बैंक दोबारा चाहता है। विशेष बात ये है कि गांधी फैमिली खुद को ब्राह्मण ही कहता है। मुद्दे ओबीसी-एससी का भी उठाता है।

ये भी पढें-‘गुजरात मॉडल वोट चोरी का…’, पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, फिर बहन प्रियंका के साथ मचाई धूम-Video

मिथिलांचल में प्रियंका, भाजपा-जेडीयू को टेंशन

इन समीकरणों के सेट करने के लिए प्रियंका गांधी सीतामढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी। मिथिलांचल ही नहीं बल्कि बिहार में सीता माता के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। इससे भाजपा के हिदुत्व की हवा निकालने वाला दांव प्रियंका गांधी चलेंगी। वहीं राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व को हथियार बना रही हैं, जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ बनाया था। बिहार में प्रियंका गांधी के उतरने के बाद जमीन पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मिथिलांचल का दौरा महिलाओं से प्रियंका गांधी का संवाद भाजपा और जेडीयू का टेंशन बढ़ा रहा है।

Priyanka gandhis target is mithila vote bank in bihar elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 04:35 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Congress
  • Priyanka Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

काफिले पर हमले के बाद हमलावरों पर भड़के मंत्री श्रवण कुमार, दी सख्त चेतावनी- VIDEO

2

राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- मोदी वोट चोरी करके चुनाव जीतता; ECI मददगार की भूमिका में

3

महिलाओं के शराब पीने वाले बयान पर घमासान! सुधांशु त्रिवेदी ने लगा दी कांग्रेस की क्लास-Video

4

‘यही बक्सर है, जहां नीतीश पर हुआ था हमला’, PK बोले- ये तो शुरुआत है; जनता दौड़ा कर मारेगी- Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.