Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘यही बक्सर है, जहां नीतीश पर हुआ था हमला’, PK बोले- ये तो शुरुआत है; जनता दौड़ा कर मारेगी- Video

Bihar News: बिहार में चुनावी पारा सातवें आसमान पर है। प्रशांत किशोर NDA और 'INDIA' पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। वहीं आज मंत्रियों पर हमले की घटना पर उन्होंने कहा ये तो शुरुआत है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 27, 2025 | 07:56 PM

प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prashant Kishor News: बिहार में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में अलग-अलग राज्यों के नेता आ रहे हैं। मंगलवार को तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आए थे। वहीं बुधवार यानी आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आए। बिहार में दक्षिण भारत के नेताओं का वोट मांगना प्रशांत किशोर को अखर रहा है। अब इसी को लेकर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

बक्सर में प्रशांत किशोर ने एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को आड़े हाथों लिया। बीते दिनों बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और आज मंत्री श्रवण कुमार पर नालंदा में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने कहा कि रूझान आने लगे हैं। अभी तो शुरुआत है। चुनाव आने दो जनता इन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी।

कांग्रेस और तेजस्वी का यही चरित्रः प्रशांत

बिहार में वोट अधिकार यात्रा में रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन के शामिल होने पर पीके ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने कहा कि बिहारी के डीएनए में मजदूरी करना है। उसी रेवंत रेड्डी को ये लोग मंच पर बुलाकर वोट मांग रहे हैं। इनको लगता है कि बिहार के लोग बेवकूफ हैं। आगे उन्होंने कहा कि आज स्टालिन वोट मांगने बिहार आए हैं। इसी तमिलनाडु में बिहार के बच्चों को मारा गया था। तब स्टालिन कहां थे? आज स्टालिन बिहार में वोट मांग रहे हैं। यह बिहारियों के मुंह पर तमाचा है। जो तमिलनाडु, तेलंगाना और महाष्ट्र में बिहार के लोगों को मारते हैं। उनकी हिम्मत हो गई कि बिहार में आकर वोट मांग रहे हैं। यह कांग्रेस और तेजस्वी का चरित्र दर्शाता है।

ये भी पढें-भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ, दोनों ने एक-दूसरे को बोला चोर; खाद संकट से शुरू हुआ बवाल

‘बिहार की जनता दौड़ा कर मारेगी’

बिहार के मंत्रियों पर हमले को लेकर पीके ने कहा कि जिस तरीके से बिहार सरकार ने बिहार के हर वर्ग पर लाठी चलाई है, बच्चों को मारा, आशा को मारा, मुखिया को मारा, अभ्यर्थियों को मारा अब जनता की बारी है। जब नेता वोट मांगने आएंगे तो जनता हिसाब करेगी। सरकार में बैठे भ्रष्ट नेताओं के लिए अभी से संकेत है। जब ये लोग वोट मांगने आएंगे तो गांव और पंचायत में इनको दौड़ा कर जनता मारेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे जब पटना गए तो उनके पेट पर पुलिस जूता पहनकर मारा है।

#WATCH | Buxar, Bihar: Jan Suraaj Founder Prashant Kishor says, “…Today, MK Stalin has come to Bihar, in the same Tamil Nadu where children of Bihar were killed. Where was Stalin at that time?… Somewhere, this also shows the character of the Congress and Tejashwi Yadav.” pic.twitter.com/kQ0dJdah6G

— ANI (@ANI) August 27, 2025

‘बक्सर में नीतीश कुमार पर हुआ था हमला’

इस दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर वही धरती है। जहां नीतीश कुमार के काफिले पर जनता ने पत्थर चलाया था। बक्सर क्रांतिकारियों की धऱती है। ये लोग 30 साल से बिहार को लूट रहे हैं। अब तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। अब जनता को विकल्प मिल गया है।

Prashant kishore said in buxar that public will chase and beat corrupt leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 07:56 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • BJP
  • Congress
  • Prashant Kishor

सम्बंधित ख़बरें

1

महिलाओं के शराब पीने वाले बयान पर घमासान! सुधांशु त्रिवेदी ने लगा दी कांग्रेस की क्लास-Video

2

भागकर शादी करने वालों के लिए बने कानून…बीजेपी विधायक ने विधानसभा में रखी मांग, जानें पूरा मामला

3

सियासत-ए-बिहार: पप्पू यादव की ख्वाहिश सुनकर तमतमा गए थे लालू, सामने रखा था बेटी से शादी का प्रस्ताव!

4

एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी और राहुल गांधी…तो बीजेपी ने खोला मोर्चा, बिहार में आया सियासी उबाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.