Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Pre-Election Survey: नए सर्वे ने सबको चौंकाया, बिहार की जनता ने कर दिया बड़ा खेल; जानें कौन हुआ पास, कौन हुआ फेल

रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स ने एक ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है? मुख्यमंत्री के लिए जनता की पहली पसंद कौन है?

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 06, 2025 | 10:19 PM

नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क : महज 5 महीने के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर बिहार की सियासी गलियारों में मानों जैसे भूचाल आ गया है। एनडीए गठबंधन से लेकर महागठबंधन तक चुनावी तैयारियों में जुट हए हैं। ऐसे में बिहार चुनाव को लेकर कई सारे सर्वे होने शुरू हो चुके हैं। इस बीच इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई ओपिनियन पोल ने सकबो चौंका दिया है।

दरअसल, रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स ने एक ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है? मुख्यमंत्री के लिए जनता की पहली पसंद कौन है? बता दें, बिहार में कुल 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है।

कितने लोग किस पार्टी को देंगे वोट

रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल में बताया गया है कि इस बार बिहार की 28 प्रतिशत जतना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) वोट दे सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 25% लोग वोट दे सकते हैं। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 16 प्रतिशत जनता अपना जनादेश दे सकता है। कांग्रेस (INC) को इस बार के बिहार के 7% लोग अपना जनादेश देने के फिराक में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘डीएम साहब शादी करवा दीजिए…’ भरी सभा में ऐसा क्यों बोल गए विजय सिन्हा? सामने आया VIDEO

कई दिग्गजों की RJD से होगी छुट्टी? तेजस्वी यादव चलाएंगे सफाई अभियान, बिहार में मच गया सियासी हड़कंप

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

बिहार में ‘खाकी’ पर दाग: छापेमारी में 2 KG सोना और 6 KG चांदी ‘हड़प’ गए थानेदार, DIG ने किया सस्पेंड

इसके साथ ही इस ओपिनियन पोल में बताया गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को बिहार के 5% लोग अपना मत दे सकते हैं। अन्य दल की बात करें, तो इन्हें बिहार की 16 प्रतिशत जनता अपना जनादेश दे सकती है। बता दें, अन्य दलों में जनसुराज, वाम दल, VIP, हम आदि शामिल हैं। वहीं बिहार में 3% लोग ऐसे भी हैं, जिन्हेंने उत्तर ही नहीं दिया। इस आंकड़े से संकेत मिलता है कि RJD को बढ़त मिल सकती है, जबकि BJP और JDU को पिछली बार की तुलना में कम समर्थन मिल सकता है।

जनता का एक बड़ा हिस्सा मौजूदा सरकार से नहीं है संतुष्ट

रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स की ओपिनियन पोल में बताया गया है कि मौजूदा नीतीश कुमार की सरकार से 42% लोग संतुष्ट हैं। वहीं 16% लोग ऐसे हैं, जो कुछ-कुछ संतुष्ट हैं। बिहार में 40% लोग ऐसे भी हैं, जो नीतीश कुमार के कार्यकाल से संतुष्ट नहीं हैं। इस ओपिनियन पोल में 2% लोगों ने कहा है कि इस बारे में कुछ कह ही नहीं सकते। इस आंकड़ों से यह पचा चलता है कि जनता का एक बड़ा हिस्सा मौजूदा सरकार से संतुष्ट नहीं है।

बिहार मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार?

  • तेजस्वी यादव : 35%
  • नीतीश कुमार : 25%
  • चिराग पासवान : 16%
  • सम्राट चौधरी : 8%
  • प्रशांत किशोर : 7%
  • इनमें से कोई नहीं : 7%
  • उत्तर नहीं दिया : 2%

दिल है कि मानता नहीं… पर न जानें क्यों दोनों के बीच बात बनता नहीं, बिहार में गजब की पॉलिटिकल लव स्टोरी!

इन आकंड़ों से यह साफ पता चलता है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं। पर यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये ओपिनियन पोल चुनाव के कुछ महीने पहले कराए जाते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग अपना मूड वर्तमान स्थिति को देखते हुए बताते हैं, जो चुनाव के करीब आते-आते बदल भी जाते हैं।

Pre election survey new opinion poll surprised everyone people of bihar played big game know who passed and who failed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Nitish Kumar
  • Prashant Kishor
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.