बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
Bihar EOU Raid On Excise Inspector: सीवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड पर आय से 202% अधिक संपत्ति का आरोप है। EOU ने केस दर्ज कर 5 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
- Written By: अनन्या तिवारी
उत्पाद निरीक्षक के घक में छापेमारी (सोर्स-IANS)
Siwan Excise Inspector Accused Of 202 Percent Disproportionate Assets: बिहार के सीवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 202% अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।
आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दायर
बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर बुधवार को एक मुकदमा दायर किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया।
छापेमारी के लिए 5 टीमें गठित
पटना की विशेष न्यायालय (निगरानी) से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। बुधवार को ही इन टीमों ने एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी शुरू की। गुरुवार सुबह भी ईओयू की छापेमारी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
ईओयू टीमों ने पटना के दानापुर स्थित आवास, मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर, मुंगेर के लल्लूपोखर स्थित व्यवसायिक भवन, सिवान स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय कक्ष और चित्रगुप्त नगर स्थित किराए के आवास पर तलाशी अभियान चलाया है।
यह भी पढ़ें बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
पुलिस की जांच जारी
पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) के अनुसार, जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी ने अपनी वैध आय से 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है।
सिवान उत्पाद विभाग के बैरक और कार्यालय परिसर में आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। टीम बैंक खातों, निवेश, चल-अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई विस्तृत जानकारी शेयर करेगी।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
