RJD से निकाले गए तेज प्रताप ने किया नई पार्टी का ऐलान, बोले- बिहार के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार
Tej Pratap Yadav ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे Bihar के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। उनका मकसद राज्य में एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।
- Written By: सौरभ शर्मा
नई पार्टी का ऐलान पर तेजप्रताप बोले- बिहार के विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार (फोटो- सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav Announce New Political Party: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है। इस नई पार्टी के साथ तेज प्रताप अब बिहार में ‘सामाजिक न्याय और संपूर्ण बदलाव’ का नारा लेकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने उतरेंगे। यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे सियासी समीकरणों में बदलाव की संभावना है।
तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी जारी किया है। पार्टी का चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ रखा गया है। जारी किए गए पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ लिखा है- सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।#tejpratapyadav #janshaktijantadal #biharelection pic.twitter.com/GxsQHw0WqQ — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
विवादों से पुराना नाता
तेज प्रताप यादव की राजनीतिक यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही है। वे बिहार की महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उन्हें आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना अकाउंट हैक होने का दावा किया था। अपने छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ भी उनके मतभेदों की खबरें अक्सर सुर्खियों में रही हैं। अब अपनी अलग पार्टी बनाकर उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपनी राह खुद बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘चौराहे पर चुंबन करते हैं नेता प्रतिपक्ष…’, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर मंत्रीजी के विवादित बोल
पहले ही बना चुके थे पांच दलों का गठबंधन
नई पार्टी का ऐलान करने से पहले ही तेज प्रताप ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी शुरू कर दी थी। उन्होंने अगस्त में पांच छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करने की घोषणा की थी, जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) और भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM) जैसी पार्टियां शामिल थीं। उस समय उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन सामाजिक न्याय और बिहार के विकास के लिए काम करेगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वे महुआ विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे और राम मनोहर लोहिया व कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं के सपनों को पूरा करेंगे।
