Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार की रोको पॉलिटिक्स! चुनावी चाणक्य को सीएम के गांव में नहीं मिली एंट्री…जमकर कटा बवाल

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार के गांव में जाने का ऐलान किया था। सोमवार को जब वह गांव में जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान मौके पर जमकर बवाल हुआ।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 19, 2025 | 08:03 PM

प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नालंदाः बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। वहीं सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने रोको पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। सोमवार को जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर नालंदा स्थित सीएम नीतीश कुमार के पैतृक गांव जानें की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रशांत किशोर ने बिहार सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार को अपने ही गांव में लोगों से मिलने देने में डर लग रहा है, तो फिर पूरे बिहार के 40,000 गांवों को बंद कर देना चाहिए।”

इससे पहले कांग्रेस नेता व लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी का पटना में दलित युवाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं मिली। जब राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर जानें लगे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। हालाकि वह नहीं माने जबरदस्ती जाकर युवाओं से संवाद किया।

क्या बोले प्रशांत किशोर?

सम्बंधित ख़बरें

Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता

बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला

बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या

राजनीतिक रणनीतिकार से जनसेवक बने प्रशांत किशोर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव में पुलिस घुसने नहीं दिया। किशोर अपनी टीम के साथ गांव के दलित परिवारों से मिलने जा रहे थे। उनका कहना है कि इन परिवारों को सरकार की योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। प्रशांत किशोर ने यहां तक कहा कि कहा, “आप यहीं रुकिए, हमारे आगे चार लोग जा रहे हैं। हमें जानकारी है कि यहां धारा 144 लागू नहीं है। यह लोकतांत्रिक देश है। किसी गांव में जाने और लोगों से मिलने पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए।” इसके बावजूद भी पुलिस ने गांव नहीं घुसने दिया।

प्रशांत किशोर को नीतीश के गांव में क्यों नहीं मिली एंट्री

बिहार शरीफ के एसडीएम नितिन वैभव काजले ने कहा कि वे बिना किसी सूचना के एक गैरघोषित रैली लेकर आ गए। कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए हम उन्हें अंदर नहीं जाने दे सकते। बिहार शरीफ में एक सार्वजनिक सभा हो रही है, आप उसमें शामिल हो सकते हैं। हम वहां हर तरह की सुविधा देंगे, लेकिन अगर आप हंगामा करेंगे, तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।

 

Police stopped prashant kishore from going to nitish kumars village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 08:02 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Nitish Kumar
  • Prashant Kishor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.