Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद।
- Written By: अमन मौर्या
सम्राट चौधरी और नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी इस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी कि कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यहां कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।
गांधी मैदान में होगी शपथग्रहण
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 मई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे।
विपक्ष रहा हमलावर
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
ये भी पढ़ें- बंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
50-50 के फॉर्मूले पर होगा बंटवारा
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं के बीच, पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर ही मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि मंत्री पद की कुछ सीटें खाली भी रखी जाएंगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर हरी झंडी दे दी है।
