उधर खरगे ने मोदी-नीतीश पर चलाया ‘कुर्सी’ वाला हथियार…इधर खाली रह गईं कुर्सियां, बक्सर में कांग्रेस हुई शर्मसार!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के बक्सर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर 'कुर्सी' वाला हथियार चला दिया। लेकिन इस बीच जनसभा में पंडाल के नीचे तकरीबन 70 फीसदी कुर्सियां खाली नज़र आईं।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
पटना: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर हैं। राहुल गांधी तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है, बिहार के विकास के लिए नहीं। वे देश की भलाई के लिए साथ नहीं आते। पहले वे महागठबंधन की गोद में आते हैं। फिर लगा कि भाजपा आने वाली है तो वे यहां से उठकर वहां चले गए।
बीजेपी आरएसएस पर किया वार
खड़गे ने आरोप लगाया कि वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए साथ आए हैं। आरएसएस और भाजपा गरीबों और किसानों के दोस्त नहीं हो सकते। वक्फ संशोधन अधिनियम का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि इसे बनाने की साजिश भाजपा और आरएसएस के समुदायों के बीच विभाजन पैदा करना है। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस, भाजपा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के पक्ष में नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है। ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं, बल्कि दलितों,
आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं। : कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी 📍 बक्सर, बिहार pic.twitter.com/bCzJPngcD6 — Bihar Congress (@INCBihar) April 20, 2025
नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू किया था, अब उस अखबार के निदेशक सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं खुद हैं। ईडी की चार्जशीट दाखिल कर सोनिया गांधी राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रही हैं।
वीडियो पुराना, नया निशाना
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक पुराना वीडियो दिखाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने झूठ की फैक्ट्री लगा रखी है। खड़गे ने दावा किया कि पीएम मोदी ने रैली में 12 झूठ बोले। उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियां, कालाधन, किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी की गारंटी, हर गरीब को घर समेत कई वादे गिनाए।
खाली पड़ी रह गईं कुर्सियां
लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब कांग्रेस अध्यक्ष पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमलावर थे तो सामने पंडाल में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। जिसे देखकर लगा कि जनसभा में जनता कम थी। यह नजारा देखकर कांग्रेस की चिंता ज़रूर बढ़ेगी! क्योंकि बिहार चुनाव में अब बहुत कम वक्त बचा है।
बक्सर में खाली कुर्सियाँ और विपक्ष की रणनीतिक चूक: नेतृत्व के अभाव में कैसे जीता जाएगा बिहार? बक्सर की मिट्टी ऐतिहासिक आंदोलनों की साक्षी रही है, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां की तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बक्सर रैली… pic.twitter.com/sJ8bP2uPY5 — A Saddam Badshah (@A_SaddamBadshah) April 20, 2025
खाली कुर्सियों पर क्या बोली कांग्रेस
कांग्रेस की ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में भीड़ न जुटने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्यादा गर्मी की वजह से कार्यकर्ता और जनता पंडाल में नहीं आए, वह पंडाल के बाहर पेड़ों की छाया में बैठकर कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन को सुन रहे थे।
राजनीति से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
