पटना में लालू-राबड़ी के घर के अंदर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, बोले-नहीं चाहिए चोर विधायक
Bihar politics: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही RJD के विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की।
- Written By: पूजा सिंह
पटना में लालू-राबड़ी के घर के अंदर बवाल (सौ. सोशल मीडिया)
Ruckus Inside Lalu-Rabri’s House: शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल सभी लोग बिहार के मखदुमपुर विधानसभा से आरजेडी विधायक सतीश कुमार को दोबारा टिकट न देने की मांग कर रहे थे।
मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग आवास के अंदर घुसकर जोर से नारे लगाते हुए कहा कि ‘चोर विधायक नहीं चाहिए, सतीश कुमार को हराना है, सतीश कुमार हटाओ, विकास लाओ’ लोगों का आरोप है कि, मौजूदा विधायक सतीश कुमार ने क्षेत्र में विकास के लिए कोई काम नहीं कराया है और जनता की समस्याओं को पूरी तरह से अनदेखा किया है। यही कारण है कि उन्हें दोबारा टिकट न दिया जाए।
लोगों ने जताया विरोध
लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सामने कड़े शब्दों में कहा कि, अगर राजद (RJD) ने सतीश कुमार को दोबारा टिकट दिया तो जनता इसका पुरजोर विरोध करेगी। लोगों का कहना था कि टिकट ऐसे उम्मीदवार को दिया जाना चाहिए जो वास्तव में क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे। लोगों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए सतीश कुमार के लिए ‘चोर’ शब्द का इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
बदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
लोगों ने की जमकर नारेबाजी
लालू-राबड़ी के सरकारी आवास पर अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक आवास परिसर में नारेबाजी और हंगामा होता रहा।
ये भी पढ़ें : बिहार की सियासत में शिवराज की दस्तक, लालू यादव पर किया वार, कहा- कुर्सी के लिए किया बेटी का तिरस्कार
पहले भी हो चुका है सतीश कुमार का विरोध
मखदुमपुर विधानसभा बिहार के जहानाबाद जिले में है। यहां की जनता ने पहले भी विधायक सतीश कुमार का विरोध कर चुकी है। बता दें कि जुलाई महीने में एक सार्वजनिक सभा के दौरान भी स्थानीय लोगों ने विधायक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। वहीं कार्यकर्ताओं की एक बैठक में सतीश कुमार पर विधायक बनने के बाद रवैया तानाशाही अपनाने का आरोप लगाया गया था। लोगों का कहना है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने न तो कोई ठोस विकास की पहल की और न ही अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। साथ ही कुछ लोगों नेसतीश कुमार पर जातीय राजनीति को बढ़ावा देने और समाज में विभाजन पैदा करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
