Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RJD नेता की अपने ही क्षेत्र में फजीहत, फूटा लोगों का गुस्सा, उल्टे पांव भागते नजर आए विधायक- VIDEO

Alok Mehta: आरजेडी विधायक आलोक कुमार मेहता अपने विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 27, 2025 | 09:16 PM

आरजेडी विधायक आलोक कुमार पर फूटा लोगों का गुस्सा (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MLA Alok Mehta: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारिखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अभी से ही जनप्रतिनिधि और संभावित प्रत्याशी जनता के बीच जाने लगे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और विधायक आलोक मेहता को अपने ही क्षेत्र में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग उनसे नाराज हो गए और जोरदार विरोध करने लगे। लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि आलोक मेहता को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।

आलोक मेहता समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा से वर्तमान में राजद (RJD) से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि विधायक बीते शुक्रवार को उजियारपुर के रायपुर पंचायत के आईटीआई महादलित टोला में गए थे। इसी दौरान कुछ लोग भड़क गए और उन्हें  जमकर खरी खोटी सुनाई।

लोगों का विधायक पर फूटा गुस्सा

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि,  आलोक मेहता विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि वह जनता से कट गए हैं और केवल राजनीतिक लाभ के लिए ही क्षेत्र में आते हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘लालटेन के नाम पर कलंक’ तक बता डाला। लोगों का कहना है कि, अब जब चुनाव नजदीक हैं को समय मिला है। चुनाव आया तो वो फिर से वोट मांगने चले आए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान RJD विधायक अलोक मेहता से जनता मांगने लगी हिसाब,किसी तरह बचकर निकले मेहता जी!#Bihar pic.twitter.com/7kLtForJBg — SOURAV RAJ (@souravreporter2) September 27, 2025

विधायक वीडियो हुआ वायरल

ग्रामीण की बातें सुनकर विधायक आलोक मेहता काफी असहज हो गए। इस दौरान पास में खड़े लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। विधायक ने वीडियो रिकॉर्ड न करने का की बात कही, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद विधायक चुपचाप वहां से उल्टे पांव लौट गए। अब विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी तीखे कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ‘हिन्दू पर्व आते ही इनको गर्मी…’, उपद्रवियों को योगी की चेतावनी, बोले-डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है

RJD के कद्दावर नेता हैं आलोक मेहता

बता दें कि, आलोक मेहता राजद के कद्दावर नेता हैं,  जो पार्टी का अहन चेहरा भी माने जाते हैं। बिहार में जब भी महागठबंधन की सरकार बनी आलोक मेहता को मंत्रिमंडल में जरूर जगह मिली। लालू यादव के करीबी आलोक मेहता महागठबंधन की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री और बाद में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

People express their anger towards rjd mla alok mehta video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • RJD

सम्बंधित ख़बरें

1

शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 160 प्लस का टारगेट किया सेट, बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा

2

Ashok Choudhary Exclusive: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर का खोला कच्चा चिट्ठा, तेजस्वी पर साधा निशाना

3

PM मोदी ने बिहार की महिलाओं को याद दिलाया लालू का राज, जमकर किया प्रहार

4

हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.