‘भाजपा मेरी मां है…’, MLC उम्मीदवार बनते ही पवन सिंह ने कहा- जीवनभर रहूंगा पार्टी का सेवक
Bihar MLC Election 2026: भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी मां है और मैं जीवनभर उसका सच्चा सेवक रहूंगा।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
पवन सिंह फाइल फोटो ( सोर्स सोशल मीडिया )
BJP MLC Candidate Pawan Singh: बिहार में आगामी बिहार विधान परिषद (MLC)चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। बिहार में बिहार विधान परिषद की 9 सीटों और एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि उम्मीदवार कों नामांकन की अंतिम तारीख 11 जून तक निर्धारित की गई है। जिसमें भाजपा ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।
जिसमें एक नाम भोजपुरी अभिनेता ‘पावरस्टार’ पवन सिंह का भी है। बीजेपी ने उनको अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 6 जून को नाम घोषित होने के बाद वे राजधानी पटना स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की।
पवन सिंह ने कहा भाजपा मेरी मां है
आपको बात दें कि पटना में संजय सरावगी से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा मेरी मां है और मैं भाजपा का सच्चा सेवक हूं। आजीवन ऐसा ही रहूंगा। मुझे अपनी मां से कोई दूर नहीं रह सकता। इतना ही नहीं MLC का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी और सीएम सम्राट चौधरी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
गमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
जनता की सेवा करना चाहता हूं
पवन सिंह ने स्पष्ट रुप से अपने विचारों के साझा करते हुए कहा कि वे केवल सेवा करना चाहते हैं और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी परिवार तथा बिहार की जनता की सेवा में जुटे रहेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने कहा कि मैं अपने बिहार की जनता को दिल से नमन करता हूं और वादा करता हूं कि मुझे पार्टी के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। यह मेरा वादा है।
5 जून को जारी किया था उम्मीदवारों की सूची
5 जून को आगामी बिहार MLC चुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि इन नामों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी एक आधिकारिक बयान के जरिए की गई। जिसमें पवन सिंह का नामांकन भाजपा की घोषणा का सबसे अहम माना जा रहा है। पावर स्टार पवन सिंह को शामिल करने से काफी राजनीतिक चर्चा हो रही है। साथ ही उनके चाहने वाले भी उन्हें सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बधाईयां दे रहें हैं।
ये भी पढ़ें- MLC चुनाव के लिए LJP(R) ने अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार, 18 जून को होगा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किया था प्रचार
आपको बता दें कि साल 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेता पवन सिंह ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया था। पवन सिंह ने पीएम मोदी और तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक गीत भी गाया था, जो बिहार विधानसभा चुनाव और परिणाम के दौरान खूब वायरल हुआ था। पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार की दोबारा वापसी कराने के लिए जोर -सोर से मेहनत की थी, जिसका परिणाम यह है कि उन्हें अब भाजपा ने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
