बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला शव, हत्या कर फेंकी लाश, पटना में मची सनसनी
Anant Singh JDU MLA Patna: बिहार के पटना में गुरुवार सुबह बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक लाश मिली है। लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- Written By: प्रिया जैस
अनंत सिंह के घर के पास मिला शव (सौजन्य-IANS)
Dead Body Near Anant Singh House: बिहार के पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिली है। आवास के पास से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए।
अनंत सिंह के आवास के पास मिला शव
बिहार के पटना में JDU विधायक अनंत सिंह के घर के पास संदिग्ध हालात में एक शव मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुर में भूख हड़ताल पर बैठी भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी, कोर्ट ने सील किए परिजनों के बयान
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Patna, Bihar: A body was found under suspicious circumstances near JDU MLA Anant Singh’s residence. The deceased had injury marks on the face. Police have reached the spot and launched an investigation into the case pic.twitter.com/KWYhXEEiIi — IANS (@ians_india) July 9, 2026
गेट नंबर-15 के पुल के नीचे मिली लाश
क्षेत्र के दरोगा राजेंद्र उरांव ने बताया कि गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इस बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया गया।
Patna, Bihar: A body was found under suspicious circumstances near JDU MLA Anant Singh’s residence. The deceased had injury marks on the face. Police have reached the spot and launched an investigation into the case Sub-Inspector (SI), Rajendra Urao says, “A body was found near… pic.twitter.com/lhuhiWsVnW — IANS (@ians_india) July 9, 2026
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पटना पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टता यह माना जा सकता है कि हत्या के कारण शव को यहां फेंका गया है। उन्होंने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हम मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना गुरुवार सुबह प्राप्त हुई। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। साक्ष्य सामने आने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था। टीम ने पूरी जांच पड़ताल की है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा।
