BPSC Protest: पटना में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन, राजभवन तक मार्च की तैयारी, क्या हैं मांगें?

BPSC Protest: पटना के गांधी मैदान में BPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की।
patna bpsc paper protest
पटना में प्रदर्शनसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

BPSC Exam Irregularities Protest: बिहार के पटना में शनिवार, (29, अगस्त) को विरोध प्रदर्शन किया गया। पटना में BPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। वहां बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

राजभवन तक जाएगा मार्च

पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने अपनी मांगों के बारे में कहा, "हमारी मांग इस बात पर आधारित है कि BPSC परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार तुरंत BPSC चेयरमैन को बर्खास्त करे, मामले की जांच के लिए एक जांच समिति बनाए और जो उम्मीदवार अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं, उनकी ट्रेनिंग तुरंत रोके। यह मार्च राजभवन तक जाएगा।"

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन में मौजूद एक और प्रदर्शनकारी का ने कहा, "हमारी मांग BPSC परीक्षा को लेकर छात्रों और युवाओं के साथ किए गए भेदभावपूर्ण व्यवहार, जो छुआछूत से जुड़ी है। अमीरों के पक्ष में गरीबों के साथ भेदभाव साफ दिखा है और नतीजों में भी धांधली हुई लगती है।"

प्रदर्शनकारी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी सरकार गरीबों को गरीब ही बनाए रखना चाहती है और उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहती है। इसीलिए हम आज राजभवन तक मार्च कर रहे हैं; जब तक परीक्षा प्रक्रिया रद्द नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे। साथ ही, हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग करते हैं।"

patna bpsc paper protest
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

बैरिकेडिंग पर चढ़ गए कार्यकर्ता

यहां आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ता शनिवार को अधिकार मार्च निकाला रहे है। पार्टी यह मार्च गांधी मैदान से लेकर लोकभवन तक निकाल रही है राजभवन को घेरने की तैयारी में है। इस मार्च को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और बैरिकेडिंग लगा दी। हालांकि, प्रदर्शनकारी फिर भी नहीं रुके और बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए और नारे लगाने लगे।

patna bpsc paper protest
दिल्ली में डेढ़ साल में 3 घोटाले... रेखा सरकार के मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, इस्तीफे पर अड़ा AAP

प्रदर्शनकारियों की मांग

बता दें, कि सभी प्रदर्शनकारी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। यह विरोध प्रदर्शन कई मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिनमें 70वीं BPSC परीक्षा की न्यायिक जांच, BPSC चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बिहार में सभी सरकारी भर्तियों के लिए 85% डोमिसाइल पॉलिसी लागू करना शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com