

Rekha Gupta Government: रेखा गुप्ता की सरकार आए अभी करीब 1.5 साल हुआ है। इन 1.5 सालों में रेखा गुप्ता की सरकार पर तीन बड़े घोटाले के आरोप लग चुके है। आम आदमी पार्टी ने इन घोटालों पर से पर्दा उठाने का दावा किया है और इसमें शामिल मंत्रियों का इस्तीफा मांगा है।
राजधानी दिल्ली में सत्ता बदलने के कुछ महीनों के भीतर ही रेखा गुप्ता सरकार तीन बड़े घोटालों के आरोपों से घिर गई है। छात्राओं के लिए महंगी साइकिल खरीद, सस्ता चावल खरीदकर महंगा बेचने की योजना और सरकारी अस्पतालों की दवाओं में करोड़ों के घोटाले के आरोप सरकार के गले की फांस बनते जा रहे हैं।
दिल्ली में दवा और चावल घोटाले में सरकार ने कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है, लेकिन विपक्ष मंत्रियों के इस्तीफे पर अड़ा है। सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर आप ने खासकर साइकिल खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है।
सत्ता पक्ष के कई विधायक भी दबी जुबान में मान रहे हैं कि ये दाग सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सबसे नया विवाद छात्राओं को बांटी गई साइकिलों को लेकर है। आम आदमी पार्टी ने इसमें 90 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो साइकिलें दिखाते हुए दावा किया कि बाजार में ओरिजिनल पार्ट्स वाली जो साइकिल 4,100 से 4,200 रुपये में मिल रही है। सरकार ने थोक में वही साइकिल 6,923 से 6,957 रुपये प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदी है।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि 1.30 लाख साइकिलों की खरीद के लिए टेंडर की शर्तें ऐसी रखी गई कि एक तय कंपनी को ही फायदा मिले। इसके लिए 360 करोड़ रुपये का टर्नओवर अनिवार्य किया गया।
हालिया वित्तीय वर्ष को शामिल नहीं किया गया और प्री-बिड बैठक भी नहीं कराई गई। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कई कंपनियों ने एलजी, मुख्यमंत्री और विजिलेंस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
भारद्वाज ने कहा कि सरकारी साइकिल में न सही रिम है, न सही टायर और लोकल पार्ट्स को हीरो हाई क्लास स्काइल बताकर बांटा गया है। दूसरा बड़ा आरोप 22,000 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का है।
आम आदमी पर्टी का आरोप है कि रेखा गुप्ता की सरकार ने यह चावल गरीबों में बांटने के बजाय हरियाणा की एक संस्था को 46 रुपये प्रति किलो में बेचने की तैयारी थी, यह सिर्फ अधिकारी का नहीं, पूरी सरकार का मामला है। मंत्री को बर्खास्त किया जाना जरूरी है।