- Hindi News »
- Bihar »
- Extortion Demanded From Jdu Mp And Mla
बिहार में लौटा जंगलराज! जदयू सांसद और विधायक से मांगी रंगदारी, सरकारी अफसर से भी मांगे पैसे
MP Vijayalakshmi Devi: सीवान से जदयू सांसद विजयलक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने धमकी दी है कि पैसे न दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
- Written By: रंजन कुमार

JDU MP Extortion: बिहार में फिर से नीतीश सरकार के गठन के बाद अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी है। इसी बीच सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सांसद से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सीवान से जदयू सांसद विजयलक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के नंबर पर फोन करके यह धमकी दी गई है। वहीं, बड़हरिया विधायक से भी रंगदारी की मांग हुई है।
सांसद विजयलक्ष्मी के प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने इस संबंध में मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। बताया जा रहा कि 3 दिसंबर की रात 10.38 मिनट पर सांसद के पास कॉल आई थी। इस कॉल पर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद प्रतिनिधि ने एफआईआर में कॉल वाले नंबर का भी जिक्र किया है।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
सीवान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल ऐसा प्रतीत हो रहा कि सांसद से रंगदारी मांगने की इस घटना में असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘शराबबंदी का किया समर्थन, लेकिन अब…’, होली पहले बिहार में फिर उठा शराब का मुद्दा, चिगार ने दिया बड़ा बयान
बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल
सक्रियता के लिए पुलिस का जताया आभार
विजयलक्ष्मी देवी ने सोशल मीडिया पर लिखा-मैरवा थाना द्वारा मेरे मोबाइल पर आई रंगदारी एवं धमकी की सूचना पर जिस तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई हो रही, उसके लिए मैं सीवान पुलिस एवं पूरी जांच टीम का आभार जताती हूं। पुलिस को पता चला है कि उक्त अभियुक्त द्वारा बड़हरिया क्षेत्र के विधायक को भी उसी तरह का कॉल किया गया है और इसी प्रकार अन्य पदाधिकारी लोगों को भी इस तरह की कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मैरवा थाना द्वारा मेरे मोबाइल पर आई रंगदारी व धमकी की सूचना पर जिस तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई हो रही, उसके लिए मैं सीवान पुलिस एवं पूरी जांच टीम का आभार व्यक्त करती हूँ।@bihar_police @sp_siwan https://t.co/iW8XO5KzDk — Vijaylakshmi Devi (@VLakshmiKush) December 7, 2025
यह भी पढ़ें: बिहार में सरकार गठन के बीच हलचल तेज…दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग, कहां फंस रहा पेच?
फरार 3 वारंटी गिरफ्तार
वहीं, दूसरी ओर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार चल रहे तीन वारंटियों को सिसवन गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में सिसवन निवासी सुरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव और मुख राम यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तीनों पूर्व के मामले में फरार चल रहे थे।
Extortion demanded from jdu mp and mla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














